Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: ब्राह्मण सभा ने यमुना नदी में हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन

TROWS

Paonta Sahib: यमुना नदी में हो रही लगातार डूबने की खतरों से होने वाले मानव क्षति को रोकने के लिए ब्राह्मण सभा पांवटा साहिब ने उपमंडल अधिकारी पांवटा साहिब गूंजीत सिंह चीमा के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को भेजा है।

Holi 2026 -2

ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इस ज्ञापन के माध्यम से सुझाव दिया है कि यमुना तट पर नहाने के लिए सुरक्षित क्षेत्र को चिन्हित करना आवश्यक है। पूर्ण सुरक्षा तंत्र के साथ महिला एवं पुरुष स्नान घाट अनिवार्य है।

Indian Public School

आपदा प्रबंधन मे तैनात गोताखोरों के पास अति आधुनिक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाए। ब्राह्मण सभा के महासचिव हरीश शर्मा ने लोहे की चैन तथा अन्य सुरक्षात्मक उपाय और सुनिश्चित करने की राय दी।

Doon valley school

मदन शर्मा ने यमुना घाट पर मां को शान्त भाव अपनाने तथा यमुना नदी में डूबने से आकस्मिक मृत्यु को प्राप्त दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए महायज्ञ करवाने अनुमति मांगी।

वहीं अजय शर्मा ने यमुना घाट पर उपयुक्त प्रकाश व्यवस्था का सुझाव प्रस्तुत किया, जिससे यमुना घाट पर सुरक्षा एवं सौन्दर्यकरण को बढ़ावा मिल सके।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

यमुना घाट पर आगामी भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तैरते हुए बाल चिन्ह (Floating Ball sign) की व्यवस्था की मांग भी ज्ञापन में अंकित की गई है।

उप मंडल अधिकारी को ज्ञापन देने के अवसर पर ब्राह्मण सभा के के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महासचिव हरीश शर्मा, मुख्य संरक्षक मदन शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुधांशु कोशिश, अरुण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा, संजय भारद्वाज, धार्मिक अनुष्ठान समिति अध्यक्ष पंडित किरण भारद्वाज, कपिल कांत, आदि उपस्थित रहे।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

Written by Newsghat Desk

मांधना की बबली शर्मा बनी भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा प्रदेश सचिव, कहा संगठन को करूंगी मजबूत

मांधना की बबली शर्मा बनी भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा प्रदेश सचिव, कहा संगठन को करूंगी मजबूत

Paonta Sahib: महिला पहले फांसती थी युवाओं को फिर करती थी ये गलत काम, अब आई पुलिस के शिकंजे में

Paonta Sahib: महिला पहले फांसती थी युवाओं को फिर करती थी ये गलत काम, अब आई पुलिस के शिकंजे में