Fair deal
Dr Naveen
in ,

Paonta Sahib: भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल! सुरेश कश्यप ने भी कांग्रेस को घेरा

Paonta Sahib: भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल! सुरेश कश्यप ने भी कांग्रेस को घेरा

Paonta Sahib: भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल! सुरेश कश्यप ने भी कांग्रेस को घेरा
Shubham Electronics
Diwali 01

Paonta Sahib: भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल! सुरेश कश्यप ने भी कांग्रेस को घेरा

Paonta Sahib: भारतीय जनता पार्टी का पांवटा मंडल का पन्ना प्रमुख सम्मेलन कार्यक्रम रामलीला मैदान पांवटा साहिब में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल का मतदाता 1 जून को होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी की 2004 से 2014 के मध्य 10 साल की सरकार व 2014 से 2024 के मध्य की नरेन्द्र भाई मोदी की कार्यशैली की तुलना करके वोट देगा।

Shri Ram

Paonta Sahib: भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल! सुरेश कश्यप ने भी कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस की सरकार में घोटालों का बोलबाला था जबकि मोदी सरकार में डिजिटल इंडिया बना और लाभार्थी के खातों में सीधा-सीधा धनराशि पहुंचाई गई। कांग्रेस के राज में केवल गरीबी हटाओ के नारे लगते थे और जनता को केवल झूठ परोसा जाता था। जबकि मोदी सरकार में गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई गई।

80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान, 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रू तक का मुफ्त ईलाज, 11 करोड़ गरीबों को शौचालय और 52 करोड़ जनधन के खाते खोलकर गरीब को मजबूत किया और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। कांग्रेस राज में भारत आतंकवादी और माओवादी गतिविधियों का केन्द्र बना।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

JPERC 2025
Diwali 02

मोदी सरकार में माओवाद, गुंडाराज, पत्थरबाजी और आतंकवाद का सफाया हुआ और देश की एकता व अखंडता मजबूत हुई। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश भ्रष्टाचार में डूबा था लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम शुरू की।

Diwali 03
Diwali 03

पिछले 10 साल के शासनकाल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला देश के सामने नहीं आया।अब नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और देश की विकास गाथा को बल देना है।

उधर, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश की 16 महीनों की सरकार में पांवटा के विकास पर ग्रहण लग गया। उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप ने 19.40 करोड़ रुपए शिमला संसदीय क्षेत्र में वितरित किए। कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है और भाजपा हर मंच पर इनका जवाब देंगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: हिमाचल की बेटी श्रेया ने MBBS में किया टॉप! 22 साल की उम्र में परिजनों का बढ़ाया मान

Himachal News: हिमाचल की बेटी श्रेया ने MBBS में किया टॉप! 22 साल की उम्र में परिजनों का बढ़ाया मान

Paonta Sahib: सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ! छात्रों को बताया राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व

Paonta Sahib: सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ! छात्रों को बताया राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व