Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: माजरा प्रकरण के बाद सोशल मीडिया पर सिख समुदाय को लेकर विवादित टिप्पणियां! कार्रवाई की मांग

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में सिक्ख समुदाय ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने माजरा प्रकरण के बाद सोशल मीडिया पर सिख समुदाय को लेकर विवादित और अभद्र टिप्पणियां की है, जिससे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: माजरा प्रकरण के बाद सोशल मीडिया पर सिख समुदाय को लेकर विवादित टिप्पणियां! कार्रवाई की मांग

इसके साथ साथ सिख समुदाय ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा पांवटा साहिब की जनसभा के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले में खेद जताने के बाद संतोष व्यक्त किया है।

Indian Public School

इस दौरान सिख समुदाय की तरफ से इंद्रजीत सिंह मिक्का ने सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एस.डी.एम. गुंजित सिंह चीमा सहित समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा की गई विवादित टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट दिखाते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि चूंकि भाजपा नेताओं जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल द्वारा मामले में खेद जताया गया है। लिहाजा उनके प्रति समुदाय में अब कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन भाजपा नेता आगे से इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी ऐसी टिप्पणी न करें, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हो।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने सिख समुदाय को लेकर विवादित टिप्पणियां की है, उनके खिलाफ वह सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते है, क्योंकि पांवटा साहिब बहुत ही शांतप्रिय शहर है, जहां सभी लोग आपस में मिल जुलकर रहते है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ऐसे में कुछ लोग सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालकर इलाके का माहौल खराब करना चाहते है, जो सिख समुदाय सहन नहीं करेगा। यदि इस मामले में संबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता इख्तियार करना पड़ेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: हिमाचल में दो युवकों के बीच झड़प! एक ने दूसरे पर किया दराट से हमला

Himachal Crime News: हिमाचल में दो युवकों के बीच झड़प! एक ने दूसरे पर किया दराट से हमला

Himachal Latest News: कमरे में सो रही महिला को सांप ने डंसा! अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Himachal Latest News: कमरे में सो रही महिला को सांप ने डंसा! अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम