Asha Hospital
in

Paonta Sahib: लोक निर्माण मंत्री ने टौंरू सहित आंजभोज क्षेत्र का किया दौरा! भगानी नवघाट से भिमावाला पुल का किया निरीक्षण

Paonta Sahib: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के जिला सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान आंजभोज क्षेत्र के टौंरू का दौरा किया। टौंरू पहुँचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित बड़ी ही गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यह दुर्गम इलाक़ा है परंतु प्रदेश के आख़िरी व्यक्ति तक विकास पहुँचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

Shri Ram

Paonta Sahib: लोक निर्माण मंत्री ने टौंरू सहित आंजभोज क्षेत्र का किया दौरा! भगानी नवघाट से भिमावाला पुल का किया निरीक्षण

यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमारा प्रयास रहेगा कि इस क्षेत्र का हर संभव विकास सुनिश्चित हो। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सरकार में उन्हें मिली ज़िम्मेवारी का निर्वहन करने के उद्देश्य से उनके द्वारा समय-समय पर हर क्षेत्र का दौरा किया जाता है ताकि उन्हें उस क्षेत्र से संबंधित लोगों की समस्याओं की जानकारी मिल सके तथा वह उनका समाधान सुनिश्चित कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा का सामना किया है।

Indian Public School

इस वर्ष प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण आई बाढ़ से बहुत अधिक त्रासदी हुई है। इन क्षेत्रों में जन जीवन को पुनः स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। विक्रमादित्य सिंह ने टौंरू में क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा रखी गई माँगो तथा समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Doon valley school

उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर लोक निर्माण विभाग के जेई सेक्शन को पांवटा साहिब डिवीज़न में स्थानांतरित करने की घोषणा की तथा लोक निर्माण विभाग का सब डिवीज़न कार्यालय खोलने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने पुरुवाला, राजपुर, टौंरू कलाथा, बढ़ाना रोड को MDR रोड में डालने की प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त समुदायिक भवन टौंरू के लिए पाँच लाख रुपये देने की घोषणा की।

इससे पूर्व लोक निर्माण मंत्री ने भगानी नवघाट से भिमावाला पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को उत्तराखंड से जुड़ने के लिए यह पुल महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण कार्य पूर्ण किया जाए ताकि इस पुल के निर्माण हेतु आगामी प्रक्रिया पूरी करके इस पुल का निर्माण कार्य आरंभ किया जा सके तथा क्षेत्रवासी इससे लाभान्वित हो सकें।

JPERC 2025

इसके उपरांत उन्होंने आंजभोज क्षेत्र को जोडने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़कों का निरिक्षण किया। लोक निर्माण मंत्री का आंजभोज क्षेत्र के टौंरू जाते समय जगह- जगह पर क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया तथा अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा बतायी गई समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सिविल अस्पताल राजपुर का भी निरीक्षण किया जिसके लिए उन्होंने अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाकर उसका जीर्णोद्धार करने को कहा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: लोक निर्माण मंत्री ने पांवटा साहिब में 11.48 करोड़ से निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन किया निरीक्षण

Paonta Sahib: लोक निर्माण मंत्री ने पांवटा साहिब में 11.48 करोड़ से निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन किया निरीक्षण

Bank Jobs: इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 पदों पर निकली भर्ती! जल्द करें अप्लाई, यहां जाने एज लिमिट सहित पूरी डिटेल

Bank Jobs: इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 पदों पर निकली भर्ती! जल्द करें अप्लाई, यहां जाने एज लिमिट सहित पूरी डिटेल