in

Himachal Latest News: भारत-चीन के बीच 1 जून से शुरू होगा व्यापार! व्यापारियों के लिए गोदाम व दुकानें बनेगी

TROWS

Himachal Latest News: उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में भारत-चीन शिपकिला व्यापार समझौता के तहत बैठक का आयोजन किया गया और व्यापार समझौते को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाने पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए।

Himachal Latest News: भारत-चीन के बीच 1 जून से शुरू होगा व्यापार! व्यापारियों के लिए गोदाम व दुकानें बनेगी

उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के निर्देशानुसार भारत-चीन के मध्य जून 1, 2026 से व्यापार आरम्भ होगा और इसे सफल बनाने के दृष्टिगत अहम कदम लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला के पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत नमज्ञा के छुप्पन में व्यापारियों के लिए गोदाम व दुकानों का निर्माण किया जाएगा जिससे पूह क्षेत्र के स्थानीय व्यापारियों को सुविधाजनक ढंग से व्यापार करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इसके अतिरिक्त, भारतीय सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल व कस्टम्स विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा और कार्य क्षेत्रों का निर्धारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि अतिव्यापी की समस्या से हितधारकों को ‌ सीमा पार व्यापार करने में कोई समस्या उत्पन्न न हो।

Doon valley school

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय व विदेश व्यापार महानिदेशालय के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा ‌ तथा पूह में कार्यशाला के माध्यम से ‌ स्थानीय हितधारकों को निर्यात-आयात सूची, सीमा व्यापार संबंधित दस्तावेज़ और वस्तु विनिमय पद्धति पर जागरूक किया जाएगा ताकि चरणबद्ध तरीके से धरातल पर ‌ सीमा पार व्यापार समझौता का कार्यान्वयन संभव हो सके।

इसके अलावा, उन्होंने पूह व्यापार संघ के हितधारकों के सुझाव भी आमंत्रित किए ताकि वाणिज्य मंत्रालय व ‌विदेश व्यापार महानिदेशालय के समक्ष उनका पक्ष रखा जा सके और निर्यात-आयात ‌‌ सूची के प्रासंगिक वस्तुओं में बढ़ोतरी, कानूनी अस्पष्ट क्षेत्र व मवेशियों के ‌व्यापार में मानक संचालन प्रक्रिया ‌पर निर्देशों के संदर्भ में स्थानीय हितधारकों को अवगत करवाया जाएगा ‌ ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिगत कोई बाधा उत्पन्न न हो।

JPERC 2025

उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर स्थानीय लोगों, व्यापारियों, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल व भारतीय सेना के साथ सकारात्मक संवाद किया जाएगा ताकि सुचारु रूप से व्यापार के लिए उत्पन्न संशय दूर किए जा सकें। उन्होंने पूर्व में आयात एवं निर्यात ‌वस्तुओं की प्रतिबंधित सूची तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में वर्जित क्षेत्रों पर संबंधित ‌सेना व ‌अर्ध सैनिक बल के अधिकारियों से गहनता से विचार-विमर्श किया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP Weather Update: हिमाचल में आज-कल बारिश-बर्फबारी की चेतावनी! अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

HP Weather Update: हिमाचल में आज-कल बारिश-बर्फबारी की चेतावनी! अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Himachal News Update: मायके गई थी पत्नी! पीछे से पति ने उठा लिया खौफनाक कदम, कमरे का मंजर देख सन्न रह गए लोग

Himachal News Update: मायके गई थी पत्नी! पीछे से पति ने उठा लिया खौफनाक कदम, कमरे का मंजर देख सन्न रह गए लोग