Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Paonta Sahib: 7 से 9 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जायेगा राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव

Paonta Sahib: 7 से 9 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जायेगा राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव

Paonta Sahib: 7 से 9 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जायेगा राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव

डीसी सिरमौर आरके गौतम करेंगे शुभारंभ एवं सीएम जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा समापन…

TROWS

पांवटा साहिब नगर परिषद मैदान में इस बार राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा, इस शरद महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर इसका समापन करंगे।

Holi 2026 -2

तीन दिन चलने वाले इस महोत्सव का शुभ आरम्भ उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम करेंगे वही दूसरे दिन ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि रहेंगे।

Indian Public School

इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि इस बार भी शरद महोत्सव बड़ी धूम धाम से मानाया जा रहा है।

Doon valley school

इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रथम दिवस शुक्रवार 7 अक्टूबर को भजन संध्या एवं मां यमुना जी की आरती की जाएगी जिसके बाद मुख्य अतिथि उपायुक्त सिरमौर द्वारा मेला परिसर में लगाई प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा,इसके बाद दीप प्रज्वलित कर संस्कृत संध्या का शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को पहली संस्कृत संध्या का मुख्य आकर्षण हारमोनी ऑफ द पाइन्स पुलिस बैंड होगा,इसके अलावा हाटी समुदाय का आदिकालीन नृत्य भी किया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

आठ अक्टूबर को दूसरी संध्या में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी होंगे इस दौरान शाम को भजन संध्या एवं यमुना आरती यमुना तट पर की जाएगी इसके अलावा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया जाएगा व दीप जलाकर दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा ।

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन संस्कृत कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण पंजाबी सिंगर शिवजोत अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि शरद महोत्सव के आखरी में तीसरे दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस महोत्सव का समापन करेंगे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि तीसरे समापन समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे इसके अलावा शरद महोत्सव पर निकाली गई स्मारिका का भी विमोचन मुख्यमंत्री के हाथों द्वारा किया जाएगा।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि तीसरे दिन वाई पॉइंट से लेकर यमुना तट तक एक शोभायात्रा निकाली जाएगी वह यमुना घाट को दीपमाला से सजाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण कृष्ण लीला पर थिएटर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति रहेगी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी जिसमें फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, हॉकी, टेबलटेनिस आदि शामिल रहेंगे।

इस दौरान उन्होंने सभी से मेले के आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव से पहले क्षेत्र में सबकी सहभागिता से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

SBI Customers Alert : सावधान हो जाएं SBI खाताधारक, ये वायरस कर सकता है आपका अकाउंट खाली, एसबीआई प्रबंधन ने चेताए ग्राहक

SBI Customers Alert : सावधान हो जाएं SBI खाताधारक, ये वायरस कर सकता है आपका अकाउंट खाली, एसबीआई प्रबंधन ने चेताए ग्राहक

पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया दशहरा का पावन पर्व, रावण दहन पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया दशहरा का पावन पर्व, रावण दहन पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोग