Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: पांवटा साहिब और शिमला में खुलेंगे दो नए केंद्रीय स्कूल! पीएम की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल समिति ने दी मंजूरी

TROWS

HP News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केन्द्रीय मंत्रिमंडल समिति ने पूरे देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी है। इनमें हिमाचल प्रदेश के लिए भी दो नए केन्द्रीय विद्यालय शामिल किए गए हैं। ये विद्यालय जिला शिमला के कोटखाई और जिला सिरमौर के पांवटा-साहिब में खोले जाएंगे।

Holi 2026 -2

HP News: पांवटा साहिब और शिमला में खुलेंगे दो नए केंद्रीय स्कूल! पीएम की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल समिति ने दी मंजूरी

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां बताया कि यह महत्वपूर्ण निर्णय राज्य सरकार की सिफारिश और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप लिया गया है। इससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक अवसंरचना को बढ़ावा मिलेगा, जो राज्य सरकार के शिक्षा क्षेत्र में सुधार के प्रति मजबूत संकल्प को दर्शाता है।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि ये नए विद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत प्री-प्राइमरी स्तर से शिक्षा प्रदान करेंगे। इस निर्णय से राज्य के हजारों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं के निकटतम विकल्प सुनिश्चित होंगे और शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को अन्य स्थानों पर पलायन की आवश्यकता भी कम होगी।

Doon valley school

उन्होंनेे बताया कि प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय में लगभग 80 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, विद्यालयों के निर्माण और संबंधित कार्यों से श्रमिकों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

रोहित ठाकुर ने प्रदेश सरकार की मांग और सिफारिशों को समर्थन प्रदान करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार लाने की दिशा में इसी तरह अपने प्रयास जारी रखेगी, ताकि प्रदेश को और अधिक केंद्रीय संस्थान स्वीकृत हो सकें और प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिल सकें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में ये प्रयास और व्यवस्था परिवर्तन के तहत सुधार हिमाचल प्रदेश को ज्ञान का हब बनाने के दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिससे प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित होती है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की हाई लेवल मीटिंग! दिए कई दिशा-निर्देश

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की हाई लेवल मीटिंग! दिए कई दिशा-निर्देश

Paonta Sahib: पांवटा साहिब को केंद्र सरकार की सौगात! अब खुलेगा केंद्रीय विद्यालय: सुखराम चौधरी

Paonta Sahib: पांवटा साहिब को केंद्र सरकार की सौगात! अब खुलेगा केंद्रीय विद्यालय: सुखराम चौधरी