in

पांवटा साहिब में बेलगाम टिप्पर-ट्रालों से बढ़ा खतरा, भाजपा ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

पांवटा साहिब और गिरिपार क्षेत्र में बड़े टिप्पर-ट्रालों की आवाजाही को लेकर भाजपा ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भारी वाहन शहर और ग्रामीण सड़कों पर तेज रफ्तार से चल रहे हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में है।

भाजपा का कहना है कि कई बड़े टिप्पर-ट्राले सड़क किनारे खड़े रहते हैं। कुछ वाहन ओवरलोड होने के साथ काफी लंबे हैं और शहर के बीच से गुजरते समय यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। आरोप है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, ओवरलोड ट्राले रास्ते में खराब होने से NH समेत गिरिपुल क्षेत्र में कई घंटों तक जाम की स्थिति बन जाती है। इससे आम लोगों के साथ एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Doon valley school

भाजपा ने सवाल उठाया है कि NH उपलब्ध होने के बावजूद भारी ट्राले बद्रीपुर-जम्बू खाला जैसे ग्रामीण मार्गों से किस अनुमति के तहत गुजर रहे हैं। साथ ही बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों और उनके परमिट की जांच की मांग की गई है।

भाजपा ने प्रशासन से यह भी स्पष्ट करने की मांग की है कि इन वाहनों में माल कहां से लाया जा रहा है और कहां ले जाया जा रहा है। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए किसी भी तरह की मिलीभगत सामने आने पर कार्रवाई की बात कही है।

JPERC 2025

भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रालों की पार्किंग, रूट और रफ्तार को लेकर जल्द व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो सरकार और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि जनता की सुरक्षा के मुद्दे पर वह पीछे नहीं हटेगी।

Written by Newsghat Desk

Himachal Pradesh: 20 मिनट में चोरी को अंजाम देकर फरार हुए शातिर! परिवार रसोई में खाना खाता रहा, घर से 5 लाख के गहने गायब

Himachal Pradesh: 20 मिनट में चोरी को अंजाम देकर फरार हुए शातिर! परिवार रसोई में खाना खाता रहा, घर से 5 लाख के गहने गायब

Sirmour News: ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Sirmour News: ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित