in

Sirmour News: ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

राजगढ़, सिरमौर: राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में ग्रामीण युवाओं और विद्यार्थियों को उद्यमिता के प्रति जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम RAMP योजना के तहत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग और द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब के सहयोग से हुआ।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप और छोटे उद्योग शुरू करने के अवसरों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में बताया गया कि प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र के माध्यम से युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी प्रशिक्षण, तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर, डॉ. हीरा छेत्री, प्रो. अंकुर, जिला उद्योग विभाग के EO जोगेंद्र अत्री, सहायक प्रबंधक हर्ष कुमार, सेक्रेटरी माम राज और द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी के संयोजक रोहित शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा कॉलेज स्टाफ और 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।

Doon valley school

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, स्थानीय संसाधनों से रोजगार के अवसर पैदा करने और सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने कार्यशाला में उत्साह के साथ भाग लिया और उद्यमिता से जुड़े विषयों में रुचि दिखाई। आयोजकों ने युवाओं से नौकरी तलाशने के साथ-साथ रोजगार देने वाला बनने और नए विचारों पर काम करने का आह्वान किया।

JPERC 2025

कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर तैयार करने पर जोर दिया गया।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में बेलगाम टिप्पर-ट्रालों से बढ़ा खतरा, भाजपा ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

पांवटा साहिब में बेलगाम टिप्पर-ट्रालों से बढ़ा खतरा, भाजपा ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

पांवटा साहिब में ट्रालों को रोककर जांच, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर उठे सवाल

पांवटा साहिब में ट्रालों को रोककर जांच, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर उठे सवाल