in

पांवटा साहिब में ट्रालों को रोककर जांच, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर उठे सवाल

पांवटा साहिब में ट्रालों को रोककर जांच, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर उठे सवाल

पांवटा साहिब में ट्रालों को रोककर जांच, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर उठे सवाल

पांवटा साहिब में ट्रालों को रोककर जांच, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर उठे सवाल

पांवटा साहिब:  बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बद्रीपुर गुरुद्वारे के पास ट्रालों को रोककर उनके दस्तावेज जांचे।

कार्यकर्ताओं ने चालकों से कहा कि भारी वाहन स्थानीय मार्ग के बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल करें। इस दौरान कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के भी दिखाई दिए। कुछ ट्रालों की नंबर प्लेट पर काली पेंट या कालिख लगी होने से नंबर साफ नजर नहीं आ रहे थे।

भाजपा युवा मोर्चा का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद मौके पर पुलिस टीम नहीं पहुंची। कार्यकर्ताओं ने ऐसे वाहनों की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।

Doon valley school

भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से भारी वाहनों की तेज रफ्तार और आवाजाही से परेशान हैं।

उन्होंने बताया कि इस समस्या को पहले भी प्रशासन के सामने उठाया जा चुका है। प्रशासन से मांग की गई थी कि स्थानीय सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही और गति को नियंत्रित किया जाए।

JPERC 2025

संयम गुप्ता ने कहा कि बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। भारी वाहनों द्वारा दूरी बचाने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करने से दुर्घटना का खतरा बढ़ता है।

युवा मोर्चा ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा लागू करवाई जाए। साथ ही नियमित पुलिस जांच, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई और भारी वाहनों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाई जाए।

बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से ट्रालों की आवाजाही और गति को नियंत्रित करने संबंधी अधिसूचना जारी करने की बात कही गई थी। अब युवा मोर्चा प्रशासन की कार्रवाई और अधिसूचना के प्रभावी पालन का इंतजार कर रहा है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmour News: ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Sirmour News: ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित