Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में DSR ग्रुप की सराहनीय पहल! 1 से 10 जनवरी तक पंडित शिवानंद रमोल क्रिकेट प्रतियोगिता

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में खेल और समाज सेवा को जोड़ते हुए DSR ग्रुप की बड़ी पहल सामने आई है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे चार स्थानीय लोगों की मदद के लिए 1 से 10 जनवरी तक नगर पालिका खेल मैदान में “पंडित शिवानंद रमोल क्रिकेट प्रतियोगिता” आयोजित की जाएगी।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में DSR ग्रुप की सराहनीय पहल! 1 से 10 जनवरी तक पंडित शिवानंद रमोल क्रिकेट प्रतियोगिता

DSR ग्रुप ने इस पहल को पूरी तरह सामाजिक उद्देश्य से जोड़ते हुए कहा कि खेल के माध्यम से इंसानियत की राह मजबूत हो सकती है। पत्रकार वार्ता में ग्रुप के संचालक मुकेश रमोल ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण साबित होगा।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के कई राज्यों से 100 से अधिक टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। ग्रुप का लक्ष्य है कि हर खिलाड़ी का रन और हर दर्शक की मौजूदगी इन परिवारों की मदद का माध्यम बने।

Doon valley school

मुकेश रमोल ने बताया कि प्रतियोगिता को दो वर्गों—हिमाचल और ओपन कैटेगरी—में बांटा गया है। हिमाचल टीमों के लिए एंट्री फी ₹5500 और ओपन कैटेगरी के लिए ₹6600 निर्धारित की गई है। पंजीकरण 10 से 29 दिसंबर तक चलेगा, इसके लिए 94597 91192 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

इनामी राशि भी आकर्षक रखी गई है। प्रथम पुरस्कार ₹2,22,222, द्वितीय पुरस्कार ₹1,11,111 और मैन ऑफ द सीरीज़ के लिए ₹22,000 दिए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि बड़ी संख्या में टीमें जुड़कर इस अभियान को मजबूत बनाएंगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मुकेश रमोल ने कहा कि DSR ग्रुप पहले भी समाजिक कार्यों में सक्रिय रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का मकसद उन चार परिवारों के उपचार में आर्थिक सहयोग जुटाना है, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

उन्होंने खेल प्रेमियों से अपील की कि यह आयोजन सिर्फ जीत-हार का मंच नहीं, बल्कि मानवता की मिसाल बने। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी और दर्शक दोनों इस नेक कार्य में ग्रुप का साथ देंगे।

DSR ग्रुप का मानना है कि जब समाज एकजुट होता है, तो बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान संभव हो जाता है। यह प्रतियोगिता खेल भावना के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी शक्तिशाली संदेश देगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: गिरीपार को मिली नई उड़ान! वंशिका चौहान का अंडर-15 हिमाचल क्रिकेट टीम में चयन

Paonta Sahib: गिरीपार को मिली नई उड़ान! वंशिका चौहान का अंडर-15 हिमाचल क्रिकेट टीम में चयन

India-South Africa T20: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 को मुकाबला! दो दिन बाद पहुंचेगी टीमें, टूरिस्ट के लिए स्टेडियम बंद

India-South Africa T20: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 को मुकाबला! दो दिन बाद पहुंचेगी टीमें, टूरिस्ट के लिए स्टेडियम बंद