Asha Hospital
in

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी का 359वां प्रकाश उत्सव आज से! भव्य नगर कीर्तन आज निकलेगा

Paonta Sahib: गुरु की नगरी पांवटा साहिब में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 359वां प्रकाश उत्सव आज गुरुवार से श्रद्धा और भक्ति के साथ आरंभ हो गया है। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों के तहत आज भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा।

Shri Ram

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश उत्सव को लेकर संगत में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व के पहले दिन आज गुरुवार 25 दिसंबर को अखंड पाठ के साथ कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत की गई।

Indian Public School

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के मैनेजर सरदार जगीर सिंह और उप प्रबंधक सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि आज गुरु पर्व के उपलक्ष्य में शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे करेंगे।

Doon valley school

आज दोपहर करीब 1 बजे नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होगा। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे बैंड के साथ शामिल होंगे। साथ ही गतका पार्टी द्वारा पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा।

नगर कीर्तन के दौरान सुंदर पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान किया जाएगा। नगर कीर्तन बद्रीपुर तक जाएगा और वहां से वापस गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब पहुंचेगा।

JPERC 2025

शुक्रवार 26 दिसंबर को निशान साहब झुलाए जाएंगे। इस दिन अमृत संचार का आयोजन होगा। इसके साथ ही अखंड पाठ जारी रहेगा। पूरे दिन विशेष दीवान सजेंगे।

दीवान में स्कूलों के बच्चों, बाहर से आए रागी व ढाढ़ी जत्थों और स्थानीय रागियों द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया जाएगा।

शनिवार 27 दिसंबर गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव का मुख्य दिन रहेगा। इसी दिन गुरुदेव का प्रकटोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भी निशान साहब झुलाए जाएंगे और अमृत संचार होगा।

शनिवार को दिनभर विशेष दीवान सजेंगे। रात 9 बजे से 12 बजे तक गुरुद्वारा साहिब में कवि दरबार आयोजित होगा। इसमें दूर-दराज से आए कवि गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

गुरु पर्व के अवसर पर पंजाब सहित उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में संगत पांवटा साहिब पहुंच रही है। संगत यहां माथा टेकने के बाद गुरुद्वारा श्री कपाल मोचन, बिलासपुर (हरियाणा) में भी शीश नवाने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब द्वारा हर वर्ष भव्य रूप से मनाया जाता है। इस बार 359वां प्रकाश उत्सव पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CM Sukhu: खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हिमाचल में खेल अधोसंरचना का किया जा रहा विकास: मुख्यमंत्री

CM Sukhu: खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हिमाचल में खेल अधोसंरचना का किया जा रहा विकास: मुख्यमंत्री

Jobs In Himachal: हिमाचल में 69 पदों पर भर्ती! 8वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका, इतनी मिलेगी सैलरी

Jobs In Himachal: हिमाचल में 69 पदों पर भर्ती! 8वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका, इतनी मिलेगी सैलरी