Paonta Sahib: पांवटा साहिब में राष्ट्रीय एकात्मकता संगोष्ठी का आयोजन! लोह पुरुष को किया याद
Paonta Sahib: ग्रैंड रिविरा होटल पांवटा साहिब में सोमवार को भारत भारती राष्ट्रीय एकात्मक संस्था की ओर से लोह पुरुष सरदार पटेल सारध शताब्दी निमित्त राष्ट्रीय एकात्मकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में राष्ट्रीय एकात्मकता संगोष्ठी का आयोजन! लोह पुरुष को किया याद
इस दौरान भारत की एकता को दृढ़ संकल्प और साहस से आकार देने वाले लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया गया।
भारत भारती राष्ट्रीय एकात्मक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र को एक सूत्र में बाँधने का जो ऐतिहासिक कार्य उन्होंने किया, वह उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अडिग इच्छाशक्ति का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि हम जब भी धर्म, जाति, संप्रदाय, वर्ण, भाषा और क्षेत्र के आधार पर अपने आप को अलग महसूस करते हैं, उस समय हमें अपने देश के महापुरुषों तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति चिंतन करना चाहिए तभी हमारी संकीर्णता दूर हो सकती है और हम राष्ट्र के व्यापकता को महसूस करते हुए संगठित हो सकते हैं।
इस दौरान वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन किया गया और संव्य के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी यह गीत गाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

इसी क्रम में हिंद की चादर,गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी शहादत एवं सर्वोच्च बलिदान के संदर्भ में 350वां वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष आयोजन करवाने एवं करने का भी निर्णय सर्व समिति से लिया गया।
इसी के साथ-साथ से भारत भारती एकात्मक संगठन कि भविष्य की योजनाओं एवं संगठन विस्तार बारे भी चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। राजकुमार उपाध्याय सह अध्यक्ष भारत भारती द्वारा सत्र के दौरान चर्चा एवं परिचर्चा के द्वारा सभी बिंदुओं पर विचार आमंत्रित किए गए एवं सर्वसम्मत निर्णय का प्रस्ताव सर्व समिति से पारित करवाया गया।
वहीं भारत भारती के क्षेत्रीय अध्यक्ष रोशन लाल द्वारा अपने संबोधन में भारत भारती की उद्देश्य पूर्ति को लेकर विस्तार गामी योजनाओं बारे विस्तार से चर्चा की गई। आगामी माह में भारत भारती के संगठन बैनर पर अलग-अलग विधाओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया गया।
मातृशक्ति की उपस्थिति के साथ-साथ पांवटा साहिब में उत्तर भारत क्षेत्र के विभिन्न राज्यों के निवासियों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी बैठक में हिस्सा लिया एवं बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत भारती, रोशन लाल अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भारत भारती, राजकुमार उपाध्याय,अध्यक्ष भारत भारती उत्तराखंड, नत्थीमल वर्मा अध्यक्ष भारत भारती हिमाचल प्रदेश इकाई उपस्थित रहे।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



