Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib News: बाल विवाह मामले में हरियाणा का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग परिजनों के हवाले

TROWS

Paonta Sahib News: सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में नाबालिग को बहला-फुसला कर अपहरण और फर्जी आधार कार्ड दिखा बाल विवाह के मामले में पुलिस ने हरियाणा के करनाल से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

Holi 2026 -2

जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब की एक नाबालिग लड़की घर से किसी रिश्तेदार के पास गई थी, काफी समय बीत जाने पर भी वह घर वापस नहीं लौटी।

Indian Public School

जिसके बाद परिजनों ने नाबालिक को तलाशना शुरू कर दिया और मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया, जिस पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि हरियाणा के करनाल के गांव रांबा निवासी करन पुत्र राजेंद्र पीड़िता को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया है।

Doon valley school

इसके बाद फर्जी आधार कार्ड के आधार पर एक मंदिर में बाल विवाह कर लिया है, इसके बाद परिजनों ने पुलिस को बेटी के नाबालिग होने के पूरे दस्तावेज दिखाए, जो कि इस बात का प्रमाण था कि उनकी बेटी नाबालिक है और उससे जबरन बहला-फुसलाकर शादी की गई है।

तभी, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी तथा आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वहीं, मामले में पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया है कि पुलिस ने नाबालिग से विवाह करने वाले आरोपी को करनाल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर 22 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है और पीड़िता को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

Written by Newsghat Desk

Himachal Pradesh News: नकली किन्नर बन लगा रहे थे लोगों को चूना, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Himachal Pradesh News: नकली किन्नर बन लगा रहे थे लोगों को चूना, ऐसे हुआ पर्दाफाश

HRTC News Update: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एचआरटीसी के कर्मचारियों के लिए की बड़ी घोषणा, अब ऐसे होगा बकाया राशि का भुगतान

HRTC News Update: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एचआरटीसी के कर्मचारियों के लिए की बड़ी घोषणा, अब ऐसे होगा बकाया राशि का भुगतान