Accident In Himachal: पैरापिट से टकराकर खाई में गिरी बेकाबू स्कूटी! चालक ने गवाई जान

Accident In Himachal: जोगिंदर नगर थाना क्षेत्र के ढेलु के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई।

Accident In Himachal: पैरापिट से टकराकर खाई में गिरी बेकाबू स्कूटी! चालक ने गवाई जान
जिला कांगड़ा के बैजनाथ निवासी नावंग टन्डूप स्कूटी पर तेज रफ्तारी से जा रहा था। तभी अचानक ढेलु के पास पहुँचते ही तेज रफ्तारी के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई।

जिसके बाद स्कूटी सीधा 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर पहुंचाया गया।


लेकिन यहां पर पहुंचने से पहले ही वह दम तोड़ चुका था। वही जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को कब्जे में लिया गया।
पुलिस के अनुसार हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है जिसके चलते उसके खिलाफ जोगिंदर नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



