Himachal Latest News: पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव! अब नहीं उठानी पड़ेगी 25 किलो की बोरी, जानिए नए नियम

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश में पशु मित्र भर्ती से 25 किलो की बोरी उठाने वाली शर्त हटा दी गई है। भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक क्षमता के परीक्षण के तरीकों में संशोधन किया गया है, जिसको लेकर पशुपालन विभाग द्वारा नए निर्देश जारी किए हैं।

Himachal Latest News: पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव! अब नहीं उठानी पड़ेगी 25 किलो की बोरी, जानिए नए नियम
भर्ती प्रक्रिया में हुए इस बड़े बदलाव से अब अभ्यर्थियों को 25 किलो की बोरी उठाकर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इस नई नियमावली से अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण में भी राहत मिलेगी। साथ ही अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में भारी वजन उठाने का बोझ नहीं रहेगा।

यह है नए नियम
नए नियमों के अनुसार, अब पुरुष उम्मीदवारों को पांच किलोमीटर दौड़ आधे घंटे में पूरी करनी होगी। जबकि महिलाओं को 1500 मीटर की दौड़ के लिए 10 मिनट का समय दिया जायेगा।


जबकि पहले पशुपालन विभाग द्वारा ‘पशु मित्र’ (Pashu Mitra) की भर्ती के दौरान, 100 मीटर की दौड़ में 25 किलो वजन (बोरी) उठाकर दौड़ लगानी पड़ती थी। लेकिन नए नियमों के बाद अब इसे पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है।
उधर, विभाग के निदेशक डॉ. संजीव कुमार धीमान ने बताया कि 500 पशु मित्रों के पदों के लिए आगे की भर्ती प्रक्रिया अब नए नियमों के अनुसार होगी। जबकि जिन अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट पहले हो चुका है, उन्हें दोबारा शारीरिक परीक्षण नहीं देना पड़ेगा।’


क्यों बदले नियम
बता दें कि मंडी जिले के सरकाघाट में पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया के दौरान 25 किलो की बोरी उठाकर दौड़ते समय एक महिला अभ्यर्थी के गिरने का मामला सामने आया था।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काफी नाराजगी जताई गई थी। घटना के बाद भर्ती प्रक्रिया की शर्तों पर सवाल उठे और कड़ी प्रतिक्रिया हुई। वीडियो वायरल होने के बाद, भर्ती प्रक्रिया को तुरंत रोक दिया गया था।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



