Asha Hospital
in

Himachal News Update: पशु मित्रों के 28 पदों पर भर्ती! 5 फरवरी तक करें आवेदन, एज लिमिट 45 साल

TROWS

Himachal News Update: जिला हमीरपुर में पशु पालन विभाग के विभिन्न अस्पतालों, पशु औषधालयों और अन्य संस्थानों में मल्टी टास्क वर्कर्स (पशु मित्र) के 28 पद भरे जाएंगे।

Shri Ram

Himachal News Update: पशु मित्रों के 28 पदों पर भर्ती! 5 फरवरी तक करें आवेदन, एज लिमिट 45 साल

इन पदों के लिए 5 फरवरी शाम 4 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं। पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतीश कपूर ने बताया कि पशु मित्रों के 28 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से आरंभ कर दी गई है।

Indian Public School

5 फरवरी तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को 25 किलोग्राम भार उठाकर 100 मीटर की पैदल चाल एक मिनट में पूरी करनी होगी।

Doon valley school

इस टेस्ट के बारे में उम्मीदवारों को अलग से सूचित किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसिलिंग के बाद प्रत्येक संस्थान के लिए 5-5 उम्मीदवारों का पैनल बनाया जाएगा और उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को पांच हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। 18 से 45 वर्ष तक के दसवीं पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र हैं।

JPERC 2025

उन्हें पशु पालन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, स्थानीय बोलियों और परंपराओं का ज्ञान होना चाहिए। उपनिदेशक ने बताया कि आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र का फॉर्मेट विभाग की वेबसाइट hpagrisnet.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन, भोरंज और बड़सर के उपमंडलीय पशुपालन अधिकारी कार्यालयों, इनके दूरभाष नंबरों या ईमेल पर भी विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: पुलिस ने होटल के कमरे में मारा छापा! 104 ग्राम चिट्टा और हज़ारों का कैश पकड़ा

Himachal Crime News: पुलिस ने होटल के कमरे में मारा छापा! 104 ग्राम चिट्टा और हज़ारों का कैश पकड़ा

HP News: उपमुख्यमंत्री के दामाद सचिन शर्मा ने संभाला ADC शिमला का कार्यभार! बोले- शिकायतों का त्वरित निपटारा उनकी प्राथमिकता

HP News: उपमुख्यमंत्री के दामाद सचिन शर्मा ने संभाला ADC शिमला का कार्यभार! बोले- शिकायतों का त्वरित निपटारा उनकी प्राथमिकता