Himachal News Update: पशुपालन विभाग कार्यालय में तबीयत बिगड़ने के बाद व्यक्ति की मौ**त! 31 मार्च को हुए थे रिटायर्ड

Himachal News Update: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में तबीयत बिगड़ने के बाद व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरुषोतम लाल निवासी खतरवाड़ के रूप में हुई है।

Himachal News Update: पशुपालन विभाग कार्यालय में तबीयत बिगड़ने के बाद व्यक्ति की मौ**त! 31 मार्च को हुए थे रिटायर्ड
पुरुषोतम लाल आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कड़ोहता में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत थे और 31 मार्च को ही सेवानिवृत्त हुए थे। वह पेंशन के मामले में पशुपालन विभाग के हमीरपुर कार्यालय आए हुए थे।

बताया जा रहा है कि यहां पर अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी भनक जैसे ही पशुपालन विभाग को लगी तो वह व्यक्ति को इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लेकर पहुंचे।


लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत करार दे दिया। हालांकि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है इसके असल कारणों का तो खुलासा नहीं हो पाया है। मगर पुलिस की प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की बात सामने आ रही है।
उधर, एसपी बलवीर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



