Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था युवक! करंट लगने से नीचे गिरा, गई जान

TROWS

Sirmour News: जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के टाली भुज्जल पंचायत में दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतक की पहचान सुरजीत (26) निवासी पजेरली के तौर पर हुई है।

Holi 2026 -2

Sirmour News: पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था युवक! करंट लगने से नीचे गिरा, गई जान

सुरजीत पिछले कुछ समय से विद्युत बोर्ड के साथ काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि जब युवक बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन को ठीक कर रहा था तो अचानक ही उसे करंट का जोरदार झटका लग गया।

Indian Public School

पोल से नीचे गिर कर गई जान
इससे युवक अनियंत्रित होकर पोल से नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता तब तक वह दम तोड़ चुका था।

Doon valley school

वही जानकारी मिलने के बाद पुलिस थाना प्रभारी राजगढ़ के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया। यहां से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
वही युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम छा गया है। परिजन जवान बेटे के जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ी हुई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बिजली बोर्ड के खिलाफ मामला दर्ज
उधर, डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक के छोटे भाई ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके चलते बिजली बोर्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: बेटे को मादक पदार्थ सूंघाकर किया बेहोश! फिर माँ को उतारा मौत के घाट

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: बेटे को मादक पदार्थ सूंघाकर किया बेहोश! फिर माँ को उतारा मौत के घाट