Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम! किराए के कमरे से इस हाल में मिला शव

TROWS

Himachal News Update: बिलासपुर जिला के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत गांव कलोल में एक छात्र ने खौफनाक कदम उठाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान गौरव (19) निवासी कच्छेहरा तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम! किराए के कमरे से इस हाल में मिला शव

गौरव पॉलिटैक्निक कॉलेज कलोल में इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर का छात्र था। छात्र द्वारा कलोल में ही किराए पर कमरा लिया हुआ था जहां पर वह रह रहा था।

Indian Public School

बताया जा रहा है कि गौरव ने छत के पंखे के लोहे के कुंडे से चादर का फंदा बनाया और उसके बाद उस पर लटक कर अपनी जान दे दी। इसकी भनक जैसे ही मकान मालिक को लगी तो उन्होंने मामले की जानकारी थाना तलाई को दी।

Doon valley school

इसके बाद मौके पर पहुंचकर फंदे से युवक के शव को नीचे उतारा। इस दौरान मौके पर छानबीन की गई, मगर घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया।

इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जानकारी मृतक युवक के परिजनों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे जिनके बयान दर्ज किए गए। परिजनों ने युवक की मौत को लेकर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है और सुसाइड के पीछे तनाव को कारण बताया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक द्वारा आत्महत्या की गई है, जिसके शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमारवीं में पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: पिकअप में हो रही थी चरस की सप्लाई! पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाए तीन तस्कर

Himachal Crime News: पिकअप में हो रही थी चरस की सप्लाई! पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाए तीन तस्कर

HP Weather: हिमाचल में कल से बदल रहा मौसम! तीन दिन होगी बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का अलर्ट

HP Weather: हिमाचल में कल से बदल रहा मौसम! तीन दिन होगी बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का अलर्ट