Himachal News Update: ड्यूटी के दौरान पानी के टैंक में गिरा पंप ऑपरेटर! डूबने से गई जान, गांव में पसरा मातम

Himachal News Update: कांगड़ा जिला के शाहपुर उपमंडल के अंतर्गत धनोटू में ड्यूटी पर तैनात पंप ऑपरेटर के साथ दर्दनाक घटना घटी है जहां, पानी के टैंक में गिरने से उसकी मौत हो गई।
Himachal News Update: ड्यूटी के दौरान पानी के टैंक में गिरा पंप ऑपरेटर! डूबने से गई जान, गांव में पसरा मातम
मृतक की पहचान कुटेहड़ पंचायत के लदवाड़ा गांव निवासी मलकीत सिंह के रूप में हुई है, जोकि अपनी ड्यूटी के दौरान पानी के टैंक को संचालित करने के लिए वहां पहुंचे थे।
आशंका जताई जा रही है कि टैंक संचालन (Operating) के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी के टैंक में जा गिरे। अकेला होने के कारण उन्हें समय पर मदद नहीं मिल सकी।


हादसे का पता तब चला जब दूसरी शिफ्ट का कर्मचारी अपनी ड्यूटी करने पहुंचा। जैसे ही उसने टैंक के पास जाकर देखा, तो मलकीत सिंह का शव पानी में तैरता मिला।
उसने तुरंत विभाग के उच्चाधिकारियों और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस सहित शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी मौके पर पहुँचे।

पुलिस ने स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मचारियों की मदद से शव को टैंक से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जाँच की जा रही है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

