in

शहरी निकाय चुनाव: मतदाता को लुभाया तो खैर नहीं! आचार संहिता के उल्लंघन पर नामांकन रद्द से लेकर जेल तक की होगी कार्रवाई

TROWS

हिमाचल में होने जा रहे शहरी निकाय चुनाव को लेकर आयोग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शहरी निकाय चुनाव: मतदाता को लुभाया तो खैर नहीं! आचार संहिता के उल्लंघन पर नामांकन रद्द से लेकर जेल तक की होगी कार्रवाई

आचार संहिता के गंभीर उल्लंघन पर आयोग सीधे उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की शक्ति रखता है। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब, पैसा या किसी भी अनुचित संसाधन का उपयोग करने पर तत्काल FIR दर्ज होगी।

उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके समर्थकों की गतिविधियों और चुनावी खर्च की पल-पल की निगरानी की जाएगी। इसके लिए आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को उम्मीदवारों और उनके समर्थकों पर विशेष नजर रखने को कहा है।

Doon valley school

आयोग ने मतदान प्रक्रिया से जुड़े नियमों को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। यदि कोई व्यक्ति मतपत्र को मतदान केंद्र से बाहर ले जाने या उसे नुकसान पहुँचाने की कोशिश करता है, तो इसे गंभीर श्रेणी का अपराध मानकर मौके पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आयोग ने कर्मचारियों को सख्ती से निर्देश दिया है कि वे किसी भी उम्मीदवार या उनके समर्थकों के घर पर नहीं ठहर सकते। यदि किसी कर्मचारी की मिलीभगत की शिकायत सही पाई जाती है, तो उसे बिना किसी देरी के सस्पेंड (निलंबित) कर दिया जाएगा। आयोग ने सभी जिलों के अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal News Update: ड्यूटी के दौरान पानी के टैंक में गिरा पंप ऑपरेटर! डूबने से गई जान, गांव में पसरा मातम

Himachal News Update: ड्यूटी के दौरान पानी के टैंक में गिरा पंप ऑपरेटर! डूबने से गई जान, गांव में पसरा मातम