in

पांवटा साहिब पहुंचे क्रांति ज्वाल के संस्थापक भरत ठाकुर, नाथूराम चौहान की सुरक्षा को लेकर सरकार से उठाई मांग

पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पर्यावरणविद् नाथूराम चौहान इन दिनों पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। शनिवार को क्रांति ज्वाल प्रजामंडल हिमाचल प्रदेश के संस्थापक भरत ठाकुर अपनी टीम के साथ उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

भरत ठाकुर ने नाथूराम चौहान के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि नाथूराम चौहान लंबे समय से आम लोगों के साथ-साथ जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने सड़क से लेकर न्यायालय तक पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मामलों को उठाया है।

भरत ठाकुर ने कहा कि नाथूराम चौहान जैसे सामाजिक कार्यकर्ता समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चौहान और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार का रवैया संतोषजनक नहीं है।

उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि नाथूराम चौहान और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए।

भरत ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस मामले में जल्द उचित कदम उठाने की अपील की।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National Anti Corruption and Crime Bureau की टीम की SP सिरमौर से मुलाकात, भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ सहयोग का दिया भरोसा

National Anti Corruption and Crime Bureau की टीम की SP सिरमौर से मुलाकात, भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ सहयोग का दिया भरोसा

पांवटा साहिब में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर बड़ा अपडेट, अवनित सिंह लांबा की मध्यस्थता से अधिकारियों संग वार्ता शुरू

पांवटा साहिब में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर बड़ा अपडेट, अवनित सिंह लांबा की मध्यस्थता से अधिकारियों संग वार्ता शुरू