in

पांवटा साहिब में कल सजेगा भांगड़ा और मस्ती का रंगीन मंच, DJ बीट्स पर झूमेंगे लोग

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में रविवार की शाम डांस, संगीत और मनोरंजन से भरपूर रहने वाली है। ट्रेक एंड ब्लूम संस्था की ओर से 4 अक्टूबर को ‘पांवटा भांगड़ा फेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम पैराडाइज रिसॉर्ट में शाम 6 बजे से शुरू होगा।

आयोजकों के अनुसार, यह फेस्ट सभी उम्र के लोगों के लिए रखा गया है। खास बात यह है कि भांगड़ा सेशन में हिस्सा लेने के लिए किसी तरह के पूर्व अनुभव की जरूरत नहीं होगी। पहली बार भांगड़ा करने वाले लोग भी प्रशिक्षित डांसर्स के साथ कदम मिलाकर डांस का आनंद ले सकेंगे।

ट्रेक एंड ब्लूम की ओर से रिया सहोता ने बताया कि कार्यक्रम में मनोरंजन का खास इंतजाम किया गया है। फेस्ट के दौरान लाइव डीजे लोगों को पंजाबी और एनर्जेटिक बीट्स पर थिरकने का मौका देगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग गेम्स और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजकों ने प्रतिभागियों से आरामदायक कपड़े और स्पोर्ट्स शूज पहनकर आने की अपील की है, ताकि वे डांस और अन्य गतिविधियों में आसानी से हिस्सा ले सकें।

फेस्ट में शामिल होने के लिए टिकट की कीमत भी सामान्य रखी गई है। एक व्यक्ति के लिए एंट्री फीस 200 रुपये, जबकि दो लोगों के लिए टिकट 300 रुपये निर्धारित किया गया है।

JPERC 2025

आयोजकों का कहना है कि पांवटा साहिब में वीकेंड को खास बनाने के उद्देश्य से इस फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। डांस, संगीत, गेम्स और मनोरंजन के साथ लोगों को एक साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए आयोजकों से संपर्क किया जा सकता है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गिरिपार के अनिल शर्मा की जिंदगी बचाने को मदद की गुहार, PGI में चल रहा गंभीर इलाज

गिरिपार के अनिल शर्मा की जिंदगी बचाने को मदद की गुहार, PGI में चल रहा गंभीर इलाज

National Anti Corruption and Crime Bureau की टीम की SP सिरमौर से मुलाकात, भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ सहयोग का दिया भरोसा

National Anti Corruption and Crime Bureau की टीम की SP सिरमौर से मुलाकात, भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ सहयोग का दिया भरोसा