गिरिपार के अनिल शर्मा की जिंदगी बचाने को मदद की गुहार, PGI में चल रहा गंभीर इलाज

शिलाई: सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई तहसील के गांव भंगाटा, डाकघर ग्वाली निवासी अनिल शर्मा गंभीर किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ स्थित PGI रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, अनिल शर्मा का काफी समय से इलाज चल रहा है। शुरुआत में उनका उपचार नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया गया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें PGI रेफर कर दिया। वर्तमान में अनिल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।
परिवार का कहना है कि बीमारी के उपचार में अब तक उनकी जमा पूंजी और उपलब्ध आर्थिक संसाधन खर्च हो चुके हैं। लगातार बढ़ते इलाज के खर्च के कारण परिवार के सामने आगे के उपचार को लेकर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

परिजनों और क्षेत्रवासियों ने लोगों से अनिल शर्मा के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग करने की अपील की है। उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अपनी क्षमता के अनुसार दिया गया छोटा सहयोग भी परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हो सकता है।
सहयोग करने के इच्छुक लोग निम्न बैंक खाते में राशि भेज सकते हैं:

खाता धारक: ANIL SHARMA
खाता संख्या: 56810116282
IFSC: HPSC0000568
Google Pay/Phone: 9882440161
परिवार ने समाजसेवियों, क्षेत्रवासियों और अन्य लोगों से अपील की है कि वे अनिल शर्मा के उपचार में अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें, ताकि उनका इलाज जारी रखा जा सके।

