Paonta Sahib: पांवटा में चिट्टा तस्करी का नया पैंतरा फेल! हैलमेट में छिपाया था नशा, सलाखों के पीछे पहुंचाया तस्कर

Paonta Sahib: जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक तस्कर के कब्जे से हेरोइन पकड़ी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कामयाबी हासिल की है।
Paonta Sahib: पांवटा में चिट्टा तस्करी का नया पैंतरा फेल! हैलमेट में छिपाया था नशा, सलाखों के पीछे पहुंचाया तस्कर
टीम जब गश्त व मादक पदार्थ में गुप्त सूचनाएँ एकत्र करते हुए रैनबैक्सी चौक पांवटा साहिब के पास मौजूद थी तो गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काफी समय से पाँवटा तथा आसपास के इलाके में चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है।
पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी अभी मोटर साईकिल नम्बर HR71A-4659 में चिट्टा/स्मैक लेकर विद्या पीठ सीनियर सैकेन्डरी स्कूल केदारपुर के पास खेत में खड़ा है तथा चिट्टा/समैक बेचने की कोशिश में है।


सूचना मिलते ही टीम ने केदारपुर के पास दबिश दी और आरोपी को दबोच लिया। जब उसके हाथ में पकड़े गए हैलमेट की गहनता से तलाशी ली गई, तो फोम के अंदर से 11.16 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ।
मामले में मुर्तजा उर्फ फरमान पुत्र मुखतार निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को मौके से ही अरेस्ट किया गया है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21,25-61-1985 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आरोपी का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है तथा पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से यह चिट्टा/स्मैक की खेप लाया था तथा किन्हें सप्लाई करने की फिराक में था ताकि इस पूरे रैकेट को पकड़ा जा सके।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

