Paonta Sahib: सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, लाइफ स्किल्स है असली शिक्षा! आशुतोष गौर और विक्रम वर्मा ने शिक्षकों को दिए सफलता के मंत्र

Paonta Sahib: शिक्षा के क्षेत्र में केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘जीवन कौशल’ अनिवार्य हैं। इसी उद्देश्य के साथ द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में ‘लाइफ स्किल एडवांस’ विषय पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (CBP) का सफल आयोजन किया गया।
Paonta Sahib: सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, लाइफ स्किल्स है असली शिक्षा! आशुतोष गौर और विक्रम वर्मा ने शिक्षकों को दिए सफलता के मंत्र
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को संवाद कौशल, समय प्रबंधन, निर्णय क्षमता, भावनात्मक समझ और समस्या समाधान जैसे जरूरी जीवन कौशलों में प्रशिक्षित करना था, ताकि वे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर सकें।
कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में आशुतोष गौर और विक्रम वर्मा ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। सभी सत्र गतिविधि आधारित और इंटरैक्टिव रहे। ग्रुप वर्क, रोल प्ले और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से लाइफ स्किल्स को कक्षा-शिक्षण से जोड़ा गया।


शिक्षकों ने नई तकनीकों और सरल तरीकों को सीखा। इस सीबीपी में दून वैली स्कूल भाटनवाली, डीएवी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब और आर्मी स्कूल अम्बाला सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।
विद्यालय के निदेशक ललित शर्मा ने कहा, लाइफ स्किल आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। प्रशिक्षित शिक्षक ही विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कर सकते हैं।

डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू अरोड़ा ने कहा, “यह कार्यशाला शिक्षकों को नई सोच और ऊर्जा देगी। कक्षा में लाइफ स्किल्स का समावेश ही असली शिक्षा है।”
प्रधानाचार्या ममता सैनी ने सभी प्रतिभागियों और रिसोर्स पर्सन्स का धन्यवाद करते हुए कहा, “ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के विकास के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भी मदद करते हैं।”

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

