Yamuna Sharad Mahotsav
in , ,

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की नाहन में जनसभा! बोले- आपदा में कहां थे मोदी, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे। राहुल गांधी शहर के चंबा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। वही राहुल गांधी को देखने के लिए कांग्रेस के समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मौके पर मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं और लोगों द्वारा राहुल गांधी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की गई।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की नाहन में जनसभा! बोले- आपदा में कहां थे मोदी, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

बता दें कि पंडाल सुबह से ही भरना शुरू हो गया था। इसके बाद 12:00 बजे के आसपास राहुल गांधी मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना भी साधा। 24 मई को हिमाचल के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस सरकार पर किए गए तीखे हमले का भी उन्होंने जवाब दिया।

BMB01

इसके साथ ही उन्होंने शिमला लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में माहौल बनाने का भी प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश में आपदा आई और प्रदेश की जनता को मोदी सरकार की जरूरत थी तो वह कहां थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र सरकार से 9000 करोड मांगे गए थे लेकिन उन्होंने नहीं भेजें। जबकि उन्होंने 16 लाख करोड़ रुपए 22 लोगों को देकर उन्हें अरबपति बना दिया। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण हिमाचल प्रदेश के 22 हजार परिवारों को नुकसान हुआ लेकिन प्रधानमंत्री ने कोई मदद नहीं की।

Radhika Beauty 01
Bhushan Jewellers 04

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

उन्होंने कहा कि देश के जितने भी गरीब लोग हैं उनकी कांग्रेस सरकार द्वारा लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके साथ ही हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा। जिसके बाद 5 जुलाई को करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते में 8500 रूपए डाले जाएंगे।

इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नाहन विधायक अजय सोलंकी सहित विधान सभा अध्यक्ष विनय कुमार मौजूद है।

प्रतिभा सिंह ने मोदी को घेरा
मंच पर राहुल गांधी के संबोधन से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मोदी सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही पीएम मोदी हिमाचल आए थे और यहां आकर उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें की। लेकिन जनता उनसे पूछना चाहती है कि जब प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आई थी तो वह कहां थे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश को एक भी पैसा नहीं दिया। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह विनोद सुल्तानपुरी को भारी मत से जिताये।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: पुलिस को देखकर भागा व्यक्ति! पकड़ कर ली तलाशी तो बरामद हुई नशे की खेप

HP News: पुलिस को देखकर भागा व्यक्ति! पकड़ कर ली तलाशी तो बरामद हुई नशे की खेप

Himachal News Alert: हिमाचल के जंगलों में भीषण आग से हाहाकार! अब तक 877 मामले दर्ज

Himachal News Alert: हिमाचल के जंगलों में भीषण आग से हाहाकार! अब तक 877 मामले दर्ज