Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: राजस्व लोक अदालत से लोगों को मिली बड़ी राहत! 4,62,590 लंबित मामलों का निपटारा

TROWS

Himachal Latest News: अक्तूबर, 2023 से अक्तूबर, 2025 के बीच राज्य की प्रमुख पहल ‘राजस्व लोक अदालत’ के माध्यम से 4,62,590 लंबित राजस्व मामलों का निपटारा किया गया है। इनमें 3,85,634 इंतकाल, 24,044 तकसीम, 42,123 निशानदेही और 11,789 राजस्व अभिलेखों की दुरुस्ती शामिल हैं।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: राजस्व लोक अदालत से लोगों को मिली बड़ी राहत! 4,62,590 लंबित मामलों का निपटारा

उन्होंने कहा कि इस पहल से भूमि मालिकों को बड़ी राहत मिली है और वर्षों से लंबित मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित हुआ है। ‘राजस्व लोक अदालत’ अब हर माह के आखिरी दो दिनों में उप-तहसील और तहसील स्तर पर आयोजित की जा रही हैं, जिससे लोगों को जमीन संबंधी मामलों के निपटारे में सुविधा मिल रही है।

Indian Public School

बड़ी संख्या में लोग इस मंच के माध्यम से अपनी समस्याएं हल करने के लिए आगे आ रहे हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में कई सुधार किए हैं ताकि कार्य क्षमता बढ़े और जमीन से जुड़े पुराने मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके।

Doon valley school

30 अक्तूबर, 2023 से शुरू की गई ‘राजस्व लोक अदालत’ भूमि मालिकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुई है। अब उनका राजस्व मामले संबंधी निपटारा समय पर हो रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर विभाग मिशन मोड में लंबित मामलों को निपटा रहा है ताकि उन लोगों को राहत मिले जो वर्षों से अपने भूमि विवादों के हल का इंतजार कर रहे थे।

सरकार की प्रतिबद्धता है कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध सेवाएं उनके घर-द्वार के निकट उपलब्ध हो। इस पहल से लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत हुई है और उन्हें राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिला है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार राजस्व मामलों के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आमजन की समस्याओं को कम करना ही सरकार की मुख्य प्रतिबद्धता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: कोहरे की चपेट में आए हिमाचल के निचले इलाके! सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी

Himachal Weather: कोहरे की चपेट में आए हिमाचल के निचले इलाके! सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी

Himachal Crime News: हिमाचल में नशा तस्करी करने पहुंचे पंजाब के युवक-युवती! एएनटीएफ ने चिट्टे-कैश सहित दबोचे

Himachal Crime News: हिमाचल में नशा तस्करी करने पहुंचे पंजाब के युवक-युवती! एएनटीएफ ने चिट्टे-कैश सहित दबोचे