Asha Hospital
Holi 2026
in

Raghav Chaddha: राजनीति के यंग स्टार को लगा सियासी झटका! जानिए राघव चड्ढा के करियर, संपत्ति और ताजा विवाद की पूरी कहानी

Raghav Chaddha: राजनीति के यंग स्टार को लगा सियासी झटका! जानिए राघव चड्ढा के करियर, संपत्ति और ताजा विवाद की पूरी कहानी

Raghav Chaddha: राजनीति के यंग स्टार को लगा सियासी झटका! जानिए राघव चड्ढा के करियर, संपत्ति और ताजा विवाद की पूरी कहानी

Raghav Chaddha: राजनीति के यंग स्टार को लगा सियासी झटका! जानिए राघव चड्ढा के करियर, संपत्ति और ताजा विवाद की पूरी कहानी

TROWS

Raghav Chaddha: दिल्ली की सियासत से निकलकर देश की संसद तक अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले राघव चड्ढा आज अचानक से फिर से सुर्खियां में आ चुके हैं। वे देश के सबसे युवा और तेज तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चार्टर्ड अकाउंटेंसी की, उसके बाद राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी के उभरते नेता बन गए। मगर आज उनकी कहानी में एक बहुत बड़ा मोड आ गया है।

Holi 2026 -2

Raghav Chaddha: राजनीति के यंग स्टार को लगा सियासी झटका! जानिए राघव चड्ढा के करियर, संपत्ति और ताजा विवाद की पूरी कहानी

राज्यसभा में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने निकाल दिया है। यहां तक कि उनसे राज्यसभा में बोलने का समय भी छीन लिया गया है। आम आदमी पार्टी के इस निर्णय के बाद अब सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब हर कोई यही जानना चाहता है कि यह कोई रणनीति बदलाव है या इसके पीछे कोई अन्य कहानी है?

Indian Public School

राघव चड्ढा का करियर: पढ़ाई से लेकर राजनीतिक सफर
राघव चड्ढा का जन्म दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और CA बने। आम आदमी पार्टी के जरिए उनकी राजनीति में एंट्री हुई और काफी कम समय में उन्होंने अपनी पहचान बना ली।

Doon valley school

पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। क्योंकि राज्यसभा में उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर बात की है। मिडिल क्लास लोगों के नजरिए से यात्री कैफे खुलवाना, मोबाइल यूजर्स के डेटा को बचाने की बात करना, टैक्स रिफॉर्म पर बात करना जैसे मुद्दों से राघव देश भर में लोकप्रिय हो चुके हैं।

राघव चड्ढा की नेट वर्थ और वेतन
राघव चड्ढा की संपत्ति को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जाते हैं। सूत्रों की माने तो राघव चड्ढा की कुल संपत्ति करीबन 50 से 60 करोड़ के बीच बताई जा रही है। दिल्ली में उनके पास अलग-अलग जगह पर प्रॉपर्टी है, बैंक बैलेंस और निवेश है। उनके पास कई गाड़ियां और अन्य असेट्स में भी निवेश है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

भारतीय सांसद होने के नाते उन्हें ₹100000 प्रतिमाह सैलरी मिलती है। उन्हें ₹70,000 मासिक भत्ता और 60,000 ऑफिस खर्च भत्ता मिलता है। दिल्ली में रहने के लिए सरकारी घर मिला है। उन्हें यात्रा सुविधा फोन स्टाफ और अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसके अलावा राघव चड्ढा प्रोफेशनल CA हैं। उनका कई जगहों पर शेयर फंड का निवेश है। लाइफस्टाइल की बात करें तो उनका लाइफस्टाइल काफी सिंपल और प्रोफेशनल है। वह काफी एजुकेटेड इमेज रखते हैं।

राघव चड्ढा का पॉलीटिकल करियर खतरे में?
राघव चड्ढा ने पिछले कुछ समय से राज्यसभा में गहन मुद्दों पर बात की है जिससे देशभर में काफी सराहा गया है। लेकिन फिर भी AAP ने बड़ा फैसला लेते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा में डेप्युटी लीडर पद से हटा दिया है और उनकी जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह बदलाव लागू करने की बात भी कही है। साथ ही राज्यसभा सचिवालय से स्पष्ट रूप से कहा कि अब राघव चड्ढा को पार्टी की ओर से बोलने का समय नहीं दिया जाएगा। हालांकि AAP पार्टी ने इसके पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।

निष्कर्ष
राघव अभी भी राज्यसभा सांसद है और सक्रिय राजनीति में बने हुए हैं। लेकिन पार्टी द्वारा लिए गए इस निर्णय से राघव चड्ढा के करियर पर काफी गहरा असर पड़ेगा। हालांकि इस निर्णय को लेकर पार्टी ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है और राघव ने भी इस पर कोई बयान नहीं दिया है। अब ऐसे में राघव चड्ढा क्या किसी और पार्टी को ज्वाइन करने वाले हैं यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा।

 

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmour: सिरमौर में 200 पदों पर बंपर भर्ती! यहां होंगे इंटरव्यू, 24 हज़ार तक मिलेगी सैलरी

Sirmour: सिरमौर में 200 पदों पर बंपर भर्ती! यहां होंगे इंटरव्यू, 24 हज़ार तक मिलेगी सैलरी