Himachal : डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम! सभी सरकारी डाक के आदान-प्रदान को ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू

Himachal : जिला बिलासपुर में समस्त सरकारी डाक का आदान-प्रदान अब ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसी सम्बन्ध में ई- ऑफिस परियोजना के अंतर्गत जिला ई-डिस्पैच सिस्टम को आज से प्रारंभ कर दिया गया है।

Himachal : डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम! सभी सरकारी डाक के आदान-प्रदान को ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रणाली के माध्यम से अब समस्त डाक का आदान-प्रदान ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे प्रिंट निकालने एवं डाक/पोस्टल खर्चों में उल्लेखनीय बचत होगी।

साथ ही डाक के वितरण में लगने वाला समय लगभग समाप्त हो जाएगा और एक क्लिक के माध्यम से ही डाक किसी भी कार्यालय में तुरंत पहुंच सकेगी।


जिला में ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू होने से अब कार्यों में तेजी, पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित होगी। राहुल कुमार ने बताया कि जिला में प्रथम चरण में इस प्रणाली को उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सभी उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालयों एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में शुरू किया गया है।
ई-डिस्पैच सिस्टम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी कार्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने जिला में ई-डिस्पैच सिस्टम को पेपरलेस गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी कार्यालयों से इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



