Paonta Sahib : सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था व्यक्ति! तभी तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, गई जान

Paonta Sahib : पांवटा साहिब में देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-7 पर दर्दनाक हादसा हुआ है जिससे एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम पुत्र सरीफ खान निवासी मिश्रवाला पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

Paonta Sahib : सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था व्यक्ति! तभी तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, गई जान
हादसा तब हुआ जब मोहम्मद इस्लाम सुरजपुर के पास सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था। तभी पांवटा साहिब की तरफ से आ रहे वाहन ने तेज़ रफ्तारी से मोहम्मद इस्लाम को टक्कर मार दी।

व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद आरोपी वहां रुकने के बजाय मौके से फरार हो गया। वहीं दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया।


लेकिन जब डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उसकी सांसे पहले ही थम चुकी थी। वहीँ जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और फरार चालक की तलाश करनी शुरू कर दी।
उधर, एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



