Asha Hospital
Holi 2026
in

समय रैना का कमबैक: विवादों और ₹8 करोड़ के नुकसान के बाद दमदार वापसी! जानें कितनी है नेट वर्थ

समय रैना का कमबैक: विवादों और ₹8 करोड़ के नुकसान के बाद दमदार वापसी! जानें कितनी है नेट वर्थ

समय रैना का कमबैक: विवादों और ₹8 करोड़ के नुकसान के बाद दमदार वापसी! जानें कितनी है नेट वर्थ

समय रैना का कमबैक: विवादों और ₹8 करोड़ के नुकसान के बाद दमदार वापसी! जानें कितनी है नेट वर्थ

TROWS

अपने बेबाक अंदाज़ और लाइव कॉमेडी से करोड़ों का दिल जीतने वाले समय रैना के लिए पिछला कुछ समय किसी बुरे दौर से कम नहीं था। IGT विवाद ने समय रैना की छवि को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया था। केवल छवि ही नहीं इस दौरान समय रैना को करियर और कमाई का भी नुकसान हुआ।

Holi 2026 -2

समय रैना का कमबैक: विवादों और ₹8 करोड़ के नुकसान के बाद दमदार वापसी! जानें कितनी है नेट वर्थ

हालांकि लाइमलाइट से दूरी बनाने वाले समय रैना ने आखिरकार Still Alive जैसे शो के जरिए फिर से दमदार वापसी कर ली है। यह केवल एक कॉमेडियन का कमबैक नहीं बल्कि एक कहानी की शुरुआत है कि कैसे एक कॉमेडियन विवाद, ट्रोलिंग और आर्थिक नुकसान के बावजूद भी हार नहीं मानता और फिर से अपनी पहचान बनाने के लिए जुट जाता है।

Indian Public School

विवादित करियर और गायब होने का सच

Doon valley school

समय रैना डिजिटल दौर का एक ऐसा नाम है जिसने स्टैंड अप कॉमेडी और यूट्यूब के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन उनका करियर जितनी तेजी से ऊपर गया उतनी ही तेजी से विवादों ने उन्हें घेर भी लिया। IGT जैसे शो में कई कंट्रोवर्शियल बयानों के बाद समय रैना पर काफी सारे केस एक साथ चले और आखिरकार उन्हें यह शो बंद करना पड़ा।

शो बंद करने के साथ-साथ उन्हें इंटरनेट से गायब भी होना पड़ा। इस दौरान उन्हें काफी सारा नुकसान भी हुआ। शो कैंसल होने पर 8 करोड रुपए तक का नुकसान होने की बात सामने आ रही है। साथ ही डिजिटल कमाई, ब्रांड डील्स, स्पॉन्सर इत्यादि सब पीछे हट चुके थे और समय की सोशल मीडिया इमेज को भी भारी भरकम नुकसान झेलना पड़ा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

समय रैना की कुल नेट वर्थ और लाइफस्टाइल
समय रैना की वास्तविक संपत्ति ₹190 से ₹200 करोड़ के बीच बताई जा रही है। मतलब समय 23 मिलियन से 25 मिलियन डॉलर के बीच कुल संपत्ति के मालिक हैं। उनकी कमाई के मुख्य स्रोत यूट्यूब से रेवेन्यू, ब्रांड डील्स और स्पॉन्सरशिप से कमाई, लाइव स्टैंड अप शो से कमाई, चेस स्ट्रीमिंग और विभिन्न शो की होस्टिंग से लाखों रुपए की कमाई।

समय रैना की पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस
समय रैना मुख्यतः जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 26 अक्टूबर 1997 को जम्मू में हुआ था। वह कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं। उनका परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है। समय रैना ने कई बार अपने माता-पिता को लेकर इमोशनल बातें भी शेयर की हैं। हाल ही में उन्होंने अपने शो में कश्मीरी पंडितों के दर्द भरे पलायन की कहानी भी कही। बात करें रिलेशनशिप या गर्लफ्रेंड की तो फिलहाल किसी बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है और समय रैना अब भी खुद को सिंगल बताते हैं।

कैसे करियर पर भारी पड़े समय रैना के मजाक
समय का करियर विवादों से बिल्कुल भी अछूता नहीं है। आए दिन उनके शो पर कई ऐसे जोक्स और कमेंट सुनने को मिल जाते हैं जो उन्हें विवादों में घेर लेते हैं। इंडियाज़ गॉट लेटेंट शो में कई ऐसे भद्दे कमेंट किए गए जिसकी वजह से FIR दर्ज हुई और शो हटाना पड़ा। हाल ही में समय रैना ने स्टिल अलाइव शो से अपना कम बैक किया पर इस दौरान भी उन्होंने अमिताभ बच्चन पर फूहड़ सा मजाक कर दिया जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर समय रैना आज एक सफल डिजिटल कॉमेडियन हैं जिनकी करोड़ो की नेट वर्थ है। लेकिन उनका करियर दिखाता है की कॉमेडी और वल्गैरिटी में एक पतली सी लाइन होती है जिसे पार करने पर भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने शायद अपने पिछले विवादों से सबक लेते हुए दमदार वापसी जरूर की है और उम्मीद करते हैं कि इस बार वे पुनः विवादों में घिरने का काम नहीं करेंगे

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुखद: 20 अप्रैल को आना था घर! तिरंगे में लिपटकर लौटा हिमाचल का लाल, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

दुखद: 20 अप्रैल को आना था घर! तिरंगे में लिपटकर लौटा हिमाचल का लाल, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि