Asha Hospital
Holi 2026
in

Sanjauli Mosque Case: फिर गहराया संजौली मस्जिद विवाद! पुलिस स्टेशन के बाहर आमरण अनशन पर बैठी देवभूमि संघर्ष समिति

TROWS

Sanjauli Mosque Case: हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद मामले का विवाद एक बार फिर से गहरा गया है। अवैध करार संजौली मस्जिद में मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से रोकने पर छह लोगों के खिलाफ हुई FIR को वापिस लेने की मांग शुरू हो गई है।

Holi 2026 -2

Sanjauli Mosque Case: फिर गहराया संजौली मस्जिद विवाद! पुलिस स्टेशन के बाहर आमरण अनशन पर बैठी देवभूमि संघर्ष समिति

इसको लेकर मंगलवार को देवभूमि संघर्ष समिति उग्र हो गई और संजौली पुलिस थाने के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। दरअसल, बीते शुक्रवार को संजौली मस्जिद में जुमे की नमाज के दिन स्थानीय महिलाएं और देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारी मस्जिद जाने वाले रास्ते पर एकत्रित हुए थे।

Indian Public School

इस दौरान उन्होंने नमाज के लिए आने वाले लोगों का रास्ता रोका था जिससे दो समुदाय के लोगों के बीच बहस भी हुई। जिसके बाद संजौली पुलिस ने रास्ता रोकने के चलते देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक मदन ठाकुर, विजय शर्मा, श्वेता चौहान, शिल्पी, पारुल सहित 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की।

Doon valley school

उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद देवभूमि संघर्ष समिति ने FIR वापस लेने की मांग की है। देवभूमि संघर्ष समिति के सह-संयोजक मदन ठाकुर ने बताया कि संजौली मस्जिद के भवन को नगर निगम कोर्ट और जिला अदालत ने अवैध घोषित कर दिया है, बावजूद इसके प्रशासन ने अभी तक भवन का बिजली-पानी का कनेक्शन नहीं काटा है।

इसके साथ ही अवैध घोषित किए जा चुके ढांचे को अभी तक नहीं गिराया गया है। इसके साथ ही मस्जिद में नमाज पढ़ने पर भी रोक लगाईं जानी चाहिए थी। मगर देवभूमि संघर्ष समिति के लोगों पर ही पुलिस ने मामले दर्ज किये और अब उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मदन ठाकुर ने कहा कि आज से संजौली पुलिस थाने के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है और अगर पुलिस 24 घंटे के भीतर FIR को वापस नहीं लेती तो संघर्ष समिति इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: प्राइवेट बस में हो रही थी नशे की तस्करी! 2.658 किलोग्राम गांजा पकड़ा, दो नेपाली अरेस्ट

Himachal Crime News: प्राइवेट बस में हो रही थी नशे की तस्करी! 2.658 किलोग्राम गांजा पकड़ा, दो नेपाली अरेस्ट

Jobs: हिमाचल के 10वीं पास युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका! 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

Jobs: हिमाचल के 10वीं पास युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका! 1 लाख तक मिलेगी सैलरी