संकट में हिमाचल का पर्यटन कारोबार: होटलों में एडवांस बुकिंग कैंसिल! इंडक्शन की डिमांड कई गुणा बढ़ी

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर संकट के बादल मंडराने लग पड़े हैं। हालात यह है कि प्रदेश में कई जगह होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं और कुछ बंद होने की कगार पर है।

संकट में हिमाचल का पर्यटन कारोबार: होटलों में एडवांस बुकिंग कैंसिल! इंडक्शन की डिमांड कई गुणा बढ़ी
जो होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे चल भी रहे हैं उनमें भी सैलानियों को खाने पीने के लिए लिमिटेड आइटम ही मिल रही है। कमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण होटल कारोबारियों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

खाने-पीने तक का मैन्यू बदला
व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिलने से कुछ कारोबारियों ने खाने-पीने तक का मैन्यू ही बदल डाला है। होटलों में चाय, दूध, दाल, रोटी, पनीर की सब्जी, ब्रेड-बटर और कॉफी ही मिल रही है।


एडवांस बुकिंग रद्द
राजधानी शिमला की बात करें तो यहाँ के होटलों में सैलानी करवाई गई एडवांस बुकिंग को रद्द करवाने लगे हैं। मनपसंद खाना न मिलने से शहर के होटलों में 20 से 30 प्रतिशत एडवांस बुकिंग कैंसिल करवाई गई है। इतना ही नहीं होटल संचालकों के पास इंक्वारी के लिए कॉल आना भी बंद हो गया है।
उधर, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है जिसका असर पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि सैलानियों ने हिमाचल आना ही बंद कर दिया है और एडवांस बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं।


इंडक्शन हीटर की मांग बढ़ी
उधर, हिमाचल प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच इंडक्शन हीटर की मांग कई गुना बढ़ गई है। हफ्ते में जहाँ दुकानदार के पास एक-दो इंडक्शन बिक पाते थे अब रोजाना 8 से 15 इंडक्शन बिक रहे हैं।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



