Himachal Crime News: साथी की ह***त्या कर जमीन में दफनाया शव! पुलिस ने बिहार से दबोचा आरोपी, दो फरार

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में साथी की हत्या कर उसे जमीन में दफनाए जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी भी मामले में दो अन्य आरोपी फरार चले हुए है।

Himachal Crime News: साथी की ह***त्या कर जमीन में दफनाया शव! पुलिस ने बिहार से दबोचा आरोपी, दो फरार
मामला शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर का है। यहाँ बिहार के 25 वर्षीय प्रवासी मजदूर राम प्रवेश उर्फ कुटुम्ब की उसके ही साथियों ने निर्मम हत्या कर शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

15 मार्च को गुमशुदगी का मामला हुआ था दर्ज
इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब राम प्रवेश के पिता ने बेटे को कॉल किया। मगर जब पिता का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने 15 मार्च को गुमशुदगी की शिकायत सुन्नी पुलिस थाना में दर्ज करवाई।


पुलिस को दिए बयान में चतुर राम ने बताया कि उनका बेटा राम प्रवेश अचानक ही कहीं लापता हो गया है। पिता ने यह भी बताया कि वह बिहार के ही रहने वाले तीन अन्य दोस्तों के साथ बसंतपुर क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। सभी क्षेत्र में मजदूरी का काम करते है।
तीनों युवक थे गायब
इसके बाद पुलिस ने जब किराए के कमरे में दबिश दी तो वहां से तीनों युवक गायब पाए गए। इसके बाद पुलिस ने लापता युवक की तलाश करनी शुरू कर दी। इसी बीच 23 मार्च 2026 को खेत के कोने में खुदाई की गई तो गड्ढे से राम प्रवेश का शव बरामद हुआ।


आरोपी गिरफ्तार
जिसके बाद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी और आखिरकार 25 मार्च 2026 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से आरोपी अरुण कुमार (31) निवासी देवी छपरा जिला पूर्वी चंपारण, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो आरोपी विकेश कुमार और महेश कुमार फरार हैं।
झगड़े के बाद उतारा था मौत के घाट
जाँच में सामने आया कि 3-4 मार्च 2026 की रात को युवकों के बीच आपसी झगड़ा हो गया। इसी झगड़े के दौरान अरुण कुमार और उसके साथियों ने राम प्रवेश की हत्या कर दी और फिर शव को बसंतपुर क्षेत्र के एक खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया ।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



