in ,

सावन में शिव भक्ति से गूंजा पांवटा साहिब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सामूहिक रुद्र पूजा

पांवटा साहिब, 26 अगस्त 2026: सावन मास के पावन अवसर पर द आर्ट ऑफ लिविंग, पांवटा साहिब की ओर से बुधवार को शमशेरपुर स्थित किड्स पैराडाइज स्कूल में सामूहिक रुद्र पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

बेंगलुरु आश्रम से पहुंचे स्वामी गुरु कृपा आनंद और चंबा गुरुकुल से आए विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से रुद्र पूजा संपन्न करवाई। इस दौरान रुद्र मंत्रों का उच्चारण किया गया, जिससे कार्यक्रम स्थल का माहौल भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना के साथ ध्यान और पूजा में भाग लिया। लोगों ने क्षेत्र और समाज में सुख-शांति, सद्भाव, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की।

Doon valley school

आयोजकों के अनुसार सामूहिक पूजा का मुख्य उद्देश्य समाज के कल्याण और लोगों के बीच शांति एवं सकारात्मक सोच का संदेश देना रहा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण में कुछ समय बिताया और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में द आर्ट ऑफ लिविंग पांवटा साहिब के शिक्षक सनी सेवाल और सुमेश वर्मा के साथ डीडीसी सदस्य अंशुल गोयल का विशेष योगदान रहा।

JPERC 2025

आयोजकों ने पूजा में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र और समाज में शांति, स्वास्थ्य, सद्भाव और समृद्धि की प्रार्थना की गई।

Written by Newsghat Desk

Himachal Pradesh: स्कूल दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

Himachal Pradesh: स्कूल दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

देवभूमि में मदद के बहाने नाबालिग को साथ ले गया युवक, होटल में दु*ष्क*र्म का आरोप: पुलिस जांच में जुटी

देवभूमि में मदद के बहाने नाबालिग को साथ ले गया युवक, होटल में दु*ष्क*र्म का आरोप: पुलिस जांच में जुटी