in

देवभूमि में मदद के बहाने नाबालिग को साथ ले गया युवक, होटल में दु*ष्क*र्म का आरोप: पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने परेशानी में फंसी किशोरी की मदद करने के बहाने उसे अपने साथ लिया और बाद में होटल में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।

जानकारी के अनुसार, किशोरी 22 अगस्त को एक परिचित से मिलने जा रही थी। मंडी पहुंचने के बाद वह बिलासपुर जाने वाली बस में बैठी, लेकिन रास्ते की सही जानकारी नहीं होने के कारण सुंदरनगर में उतर गई। उसे लगा कि वह बिलासपुर पहुंच चुकी है।

इसके बाद सड़क किनारे खड़ी किशोरी को देखकर स्कूटी सवार एक युवक उसके पास पहुंचा। उसने किशोरी से परेशानी पूछी और उसे सुरक्षित जगह तक पहुंचाने की बात कही। शुरुआत में किशोरी ने उसके साथ जाने से मना किया, लेकिन युवक के भरोसा दिलाने पर वह उसकी स्कूटी पर बैठ गई।

Doon valley school

किशोरी के आरोप के अनुसार, युवक उसे बिलासपुर की ओर ले गया। रास्ते में उसने एक होटल में कमरा लिया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि अगले दिन युवक किशोरी को अपने घर भी ले गया।

घर पहुंचने के बाद किशोरी ने किसी तरह युवक की मां को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

JPERC 2025

पुलिस के अनुसार, किशोरी के बयान के आधार पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों तथा आरोपों की पुष्टि कर रही है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सावन में शिव भक्ति से गूंजा पांवटा साहिब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सामूहिक रुद्र पूजा

सावन में शिव भक्ति से गूंजा पांवटा साहिब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सामूहिक रुद्र पूजा

रक्षाबंधन पर हिमाचल में रहेगी छुट्टी, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

रक्षाबंधन पर हिमाचल में रहेगी छुट्टी, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान