in

रक्षाबंधन पर हिमाचल में रहेगी छुट्टी, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

शिमला: हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए रक्षाबंधन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में घोषणा की है कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री ने सदन में प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए छुट्टी की घोषणा की। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों और आम लोगों को राहत मिलेगी।

रक्षाबंधन पर छुट्टी होने से लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ त्योहार मना सकेंगे। खासकर दूसरे शहरों या जिलों में काम करने वाले लोगों को अपने घर जाने का अवसर मिलेगा।

Doon valley school

सरकारी विभागों में भी लागू होगा अवकाश

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अवकाश को लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही रक्षाबंधन की छुट्टी सरकारी कार्यालयों और संबंधित संस्थानों में लागू होगी।

JPERC 2025

सरकार के इस फैसले से उन लोगों को भी सुविधा मिलेगी, जिन्हें त्योहार के लिए अपने पैतृक गांव या घर जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ा प्रमुख त्योहार है। ऐसे में सरकार के इस फैसले को परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

हिमाचल में रक्षाबंधन पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा से प्रदेशवासियों में खुशी का माहौल है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देवभूमि में मदद के बहाने नाबालिग को साथ ले गया युवक, होटल में दु*ष्क*र्म का आरोप: पुलिस जांच में जुटी

देवभूमि में मदद के बहाने नाबालिग को साथ ले गया युवक, होटल में दु*ष्क*र्म का आरोप: पुलिस जांच में जुटी