in

नाहन में पतंग उड़ाते समय बड़ा हादसा! सीढ़ियों से गिरा युवक: पेट में घुसा सरिया, PGI रेफर

नाहन। जिला मुख्यालय नाहन के गोविंदगढ़ क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन पतंग उड़ाते समय 26 वर्षीय युवक हादसे का शिकार हो गया। छत से सीढ़ियों से नीचे उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। इस दौरान लोहे का सरिया उसके पेट में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार राहुल सुबह अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान वह दूसरी पतंग लेने के लिए सीढ़ियों से नीचे जाने लगा। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। गिरते समय वहां रखा लोहे का सरिया उसके पेट में घुस गया।

हादसे के बाद युवक की चीख सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहुल को गंभीर हालत में नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

Doon valley school

चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने राहुल को बेहतर इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

रक्षाबंधन पर पतंगबाजी की पुरानी परंपरा

JPERC 2025

नाहन शहर में रक्षाबंधन के अवसर पर पतंग उड़ाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह परंपरा रियासतकाल से जुड़ी हुई है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग घरों की छतों पर पतंग उड़ाते हैं।

हालांकि, छतों पर पतंग उड़ाते समय थोड़ी सी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में लोगों को छत और सीढ़ियों के आसपास सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही छत पर रखी लोहे की वस्तुओं और अन्य सामान को भी सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रक्षाबंधन पर हिमाचल में रहेगी छुट्टी, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

रक्षाबंधन पर हिमाचल में रहेगी छुट्टी, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

Himachal Weather: 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 249 मौ**तें और 1,183 करोड़ का नुकसान

Himachal Weather: 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 249 मौ**तें और 1,183 करोड़ का नुकसान