in

Himachal Weather: 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 249 मौ**तें और 1,183 करोड़ का नुकसान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून का असर अभी कम होने वाला नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 31 अगस्त से 3 सितंबर तक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इस बार मानसून ने पूरे प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार अब तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सरकारी और निजी संपत्ति को 1,183 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।

249 लोगों की गई जान

Doon valley school

मानसून के दौरान अलग-अलग हादसों में अब तक 249 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें बाढ़, भूस्खलन, डूबने और बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक घटनाओं में 103 लोगों की जान गई। वहीं खराब मौसम और खराब सड़कों पर हुए सड़क हादसों में 146 लोगों की मौत हुई है।

अभी भी कई सड़कें बंद

JPERC 2025

बारिश के कारण प्रदेश में जनजीवन प्रभावित है। फिलहाल 67 सड़कें बंद हैं, जिससे कई इलाकों में आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। इसके अलावा 12 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में एक पेयजल योजना भी प्रभावित हुई है। राहत की बात यह है कि लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग की टीमें बहाली के काम में लगातार जुटी हुई हैं।

नाहन में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में सिरमौर जिले का नाहन सबसे ज्यादा बारिश वाला इलाका रहा, जहां 51 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बरठीं में 34.8 मिमी, धौलाकुआं में 34.5 मिमी, धर्मशाला में 28.3 मिमी और नयनादेवी में 28.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। राजधानी शिमला में भी दिनभर बादल छाए रहे।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों के पास जाने से बचने, भूस्खलन वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की अपील की है। आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नाहन में पतंग उड़ाते समय बड़ा हादसा! सीढ़ियों से गिरा युवक: पेट में घुसा सरिया, PGI रेफर

नाहन में पतंग उड़ाते समय बड़ा हादसा! सीढ़ियों से गिरा युवक: पेट में घुसा सरिया, PGI रेफर

पांवटा साहिब में 4.14 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी जांची…

पांवटा साहिब में 4.14 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी जांची…