in

पांवटा साहिब में 4.14 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी जांची…

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 4.14 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को SIU टीम इलाके में गश्त कर रही थी। टीम जब सूरजपुर के पास पहुंची तो उन्हें एक व्यक्ति के चिट्टा लेकर आने की सूचना मिली।

सूचना में बताया गया कि हरियाणा के यमुनानगर जिले के खिजराबाद निवासी साकिर पुत्र सुलेमान कथित तौर पर पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि वह मोटरसाइकिल पर चिट्टे की खेप लेकर बातापुल चौक से पुरुवाला की ओर आ रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पांवटा साहिब पुलिस थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

JPERC 2025

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास नशीला पदार्थ कहां से आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही इससे जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

जिला सिरमौर पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Written by Newsghat Desk

Himachal Weather: 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 249 मौ**तें और 1,183 करोड़ का नुकसान

Himachal Weather: 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 249 मौ**तें और 1,183 करोड़ का नुकसान

Paonta Sahib: भगानी स्कूल ने वॉलीबॉल में मारी बाजी, फाइनल में जामना को 2-0 से हराया

Paonta Sahib: भगानी स्कूल ने वॉलीबॉल में मारी बाजी, फाइनल में जामना को 2-0 से हराया