in

Paonta Sahib: भगानी स्कूल ने वॉलीबॉल में मारी बाजी, फाइनल में जामना को 2-0 से हराया

पांवटा साहिब। गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल भगानी साहिब में आयोजित तीन दिवसीय सतौन जोन अंडर-19 बॉयज खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन सहित कई खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

वॉलीबॉल मुकाबलों में भगानी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में कफोटा की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबला भगानी और जामना स्कूल की टीम के बीच खेला गया। भगानी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जामना को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

Doon valley school

विजेता टीम में कप्तान समर, उपकप्तान तासीम, हरमन, अखिल, शाहिद, अमनप्रीत और अभिनाशी शामिल रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल है।

वहीं, नवयुवक मंडल ‘एकता की जंग’ भगानी ने टीम की जीत पर स्कूल प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, डीपी राजेश पुंडीर, स्कूल स्टाफ और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

JPERC 2025

क्लब के सचिव रफीक अहमद और संयोजक मोहब्बत अली ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता जीतकर भगानी साहिब का नाम रोशन किया है। उन्होंने घोषणा की कि विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच डीपी राजेश पुंडीर को क्लब की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों से जोड़ना जरूरी है। अच्छे खेल प्रशिक्षक बच्चों की प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करके उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखा जा सकता है।

क्लब पदाधिकारियों ने युवाओं के लिए संदेश देते हुए कहा— “खेल बढ़ाओ, नशा भगाओ।”

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में 4.14 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी जांची…

पांवटा साहिब में 4.14 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी जांची…