in

पांवटा साहिब में 10 साल की बच्ची से दु*ष्क*र्म का आरोप, FIR दर्ज: जांच में जुटी पुलिस

पांवटा साहिब में 10 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

जानकारी के अनुसार, देर शाम बच्ची वाई-प्वाइंट के पास रामशरणम आश्रम जाने वाली सड़क की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Doon valley school

पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रभावी व्यवस्था जरूरी है। साथ ही ऐसे मामलों में पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

JPERC 2025

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बच्ची की पहचान से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले में पुष्टि एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने की है उन्होंने बताया कि पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: भगानी स्कूल ने वॉलीबॉल में मारी बाजी, फाइनल में जामना को 2-0 से हराया

Paonta Sahib: भगानी स्कूल ने वॉलीबॉल में मारी बाजी, फाइनल में जामना को 2-0 से हराया

Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल में बैग-फ्री डे की धूम, खेल-कूद, नाटी और GK क्विज़ में बच्चों ने दिखाया दम

Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल में बैग-फ्री डे की धूम, खेल-कूद, नाटी और GK क्विज़ में बच्चों ने दिखाया दम