in

Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल में बैग-फ्री डे की धूम, खेल-कूद, नाटी और GK क्विज़ में बच्चों ने दिखाया दम

Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल में बैग-फ्री डे की धूम, खेल-कूद, नाटी और GK क्विज़ में बच्चों ने दिखाया दम

Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल में बैग-फ्री डे की धूम, खेल-कूद, नाटी और GK क्विज़ में बच्चों ने दिखाया दम

Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल में बैग-फ्री डे की धूम, खेल-कूद, नाटी और GK क्विज़ में बच्चों ने दिखाया दम

माजरा: माजरा हिल व्यू पब्लिक स्कूल में शनिवार को बैग-फ्री डे उत्साह और खुशी के माहौल में मनाया गया। इस खास दिन स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ सभी कार्यक्रमों में भाग लिया और दिनभर खूब आनंद उठाया।

बैग-फ्री डे के दौरान स्कूल परिसर खेल मैदान में बदल गया। बच्चों ने हूला हूप, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो और फुटबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के माध्यम से बच्चों ने टीमवर्क, अनुशासन और सहयोग की भावना का शानदार परिचय दिया।

नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं। वहीं पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गीत गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण नर्सरी के छात्र दक्ष की हिमाचली लोकनृत्य नाटी रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

Doon valley school

इस मौके पर छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान (GK) क्विज़ भी आयोजित की गई। बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। अलग-अलग कक्षाओं में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय की निर्देशिका पूनम गोयल और शैक्षणिक निदेशक अजय शर्मा ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में मदद करती हैं।

JPERC 2025

प्रधानाचार्या आशू शर्मा ने बच्चों को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच का भी आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्या ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण हर छात्र के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकों और स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया और बच्चों का मार्गदर्शन किया।

बैग-फ्री डे बच्चों के लिए सीखने, खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का यादगार अवसर साबित हुआ। पूरे दिन स्कूल में उत्साह, ऊर्जा और खुशी का माहौल बना रहा।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में 10 साल की बच्ची से दु*ष्क*र्म का आरोप, FIR दर्ज: जांच में जुटी पुलिस

पांवटा साहिब में 10 साल की बच्ची से दु*ष्क*र्म का आरोप, FIR दर्ज: जांच में जुटी पुलिस

कैंसर मरीजों के इलाज के लिए ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ ने दिए ₹1.21 लाख, नरेश चौहान ने की सेवा कार्यों की सराहना