in

कैंसर मरीजों के इलाज के लिए ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ ने दिए ₹1.21 लाख, नरेश चौहान ने की सेवा कार्यों की सराहना

शिमला: जरूरतमंद और गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए काम कर रही ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ संस्था ने दो कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी है। संस्था ने दोनों मरीजों को कुल 1 लाख 21 हजार रुपये की मदद उपलब्ध करवाई।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान से मुलाकात के दौरान संस्था के प्रधान संजीव शर्मा ने सहायता राशि के चेक सौंपे। इस दौरान संस्था के चेयरमैन प्रदीप चौहान और समाजसेवी ममता शर्मा भी मौजूद रहीं।

संस्था की ओर से कैंसर पीड़ित जितेंद्र कुमार के उपचार के लिए 1 लाख रुपये की सहायता दी गई। वहीं, शिमला के वरिष्ठ पत्रकार और कैंसर से जूझ रहे रमेश चंद वर्मा के इलाज के लिए 21 हजार रुपये प्रदान किए गए।

Doon valley school

नरेश चौहान ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी के दौरान मरीजों के साथ उनके परिवारों पर भी आर्थिक दबाव बढ़ जाता है। ऐसे समय में सामाजिक संस्थाओं की ओर से मदद मिलना बड़ी राहत देता है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए किए जा रहे ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

JPERC 2025

संस्था के प्रधान संजीव शर्मा ने बताया कि ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ पहले भी कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की आर्थिक मदद कर चुकी है। संस्था की ओर से इलाज के लिए सहायता देने के साथ जरूरतमंद मरीजों को गंभीर उपचार के दौरान भी सहयोग दिया जाता रहा है।

उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक परेशानी किसी जरूरतमंद व्यक्ति के इलाज में रुकावट न बने। संस्था आगे भी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए काम करती रहेगी।

‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ का मानना है कि मुश्किल बीमारी के समय आर्थिक सहायता के साथ मरीज और उसके परिवार को उम्मीद और भरोसे का सहारा भी मिलना जरूरी है।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल में बैग-फ्री डे की धूम, खेल-कूद, नाटी और GK क्विज़ में बच्चों ने दिखाया दम

Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल में बैग-फ्री डे की धूम, खेल-कूद, नाटी और GK क्विज़ में बच्चों ने दिखाया दम

पांवटा साहिब में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर BJP ने जताई चिंता, प्रशासन से मांगी सख्त कार्रवाई

पांवटा साहिब में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर BJP ने जताई चिंता, प्रशासन से मांगी सख्त कार्रवाई