in

पांवटा साहिब में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर BJP ने जताई चिंता, प्रशासन से मांगी सख्त कार्रवाई

पांवटा साहिब में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा ने चिंता जताई है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता ने संयुक्त बयान जारी कर प्रशासन से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पांवटा साहिब में हाल के दिनों में सामने आई घटनाएं चिंता का विषय हैं। 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 54 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला भी सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराध के बाद आरोपी को पकड़ना जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी अपराध को पहले ही रोकना है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त बढ़ानी चाहिए। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ असामाजिक तत्वों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि पहले दो अलग-अलग मामलों में बच्चियों के शव यमुना किनारे मिलने जैसी गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है।

JPERC 2025

उन्होंने प्रशासन से पांवटा साहिब की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने और सुरक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार करने की मांग की।

चरणजीत चौधरी और संयम गुप्ता ने कहा कि लोगों को ऐसी व्यवस्था चाहिए, जिसमें अपराध होने के बाद कार्रवाई का भरोसा तो हो ही, साथ ही अपराध से पहले सुरक्षा का विश्वास भी बना रहे।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कैंसर मरीजों के इलाज के लिए ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ ने दिए ₹1.21 लाख, नरेश चौहान ने की सेवा कार्यों की सराहना

पांवटा अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए रोटरी क्लब और तिरुपति ग्रुप की खास पहल, बांटी प्रोटीन सामग्री

पांवटा अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए रोटरी क्लब और तिरुपति ग्रुप की खास पहल, बांटी प्रोटीन सामग्री