in

SBI FD Scheme: एसबीआई ने 400 दोनों वाली FD स्कीम की डेडलाइन बढ़ाई! मिल रहा इतना रिटर्न…

SBI FD Scheme: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपनी 400 दिनों वाली अमृत कलश FD स्कीम की डेडलाइन को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया है। बैंक द्वारा स्कीम की लोकप्रियता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ऐसे में अब ग्राहक 31 मार्च 2025 तक अमृत कलश स्कीम (SBI Amrit Kalash FD Scheme) में निवेश कर सकते है और अच्छा खासा रिटर्न भी पा सकते हैं।

कितना मिल रहा इंटरेस्ट रेट
एसबीआई की इस स्पेशल एफडी स्कीम में आम ग्राहकों को 7.10 फीसदी का इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा सीनियर सिटीजन को स्कीम में ज्यादा फायदा हो रहा है। बैंक सीनियर सिटीजंस को 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज दर दे रहा है। यानी उन्हें 7.60 फीसदी रिटर्न दिया जा रहा है।

एसबीआई ने पांचवी बार बढ़ाई डेडलाइन
अमृत कलश स्कीम की लोकप्रियता इस कदर है कि भारतीय स्टेट बैंक ने पांचवी बार स्कीम की डेडलाइन को बढ़ाया है। यह स्किम पहली बार 12 अप्रैल, 2023 को आई थी और इसकी डेडलाइन 23 जून 2023 थी।

इसके बाद इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 किया गया। लेकिन उसके बाद फिर से स्कीम की डेडलाइन को बढ़ाकर 31 मार्च 2024 और उसके बाद 30 सितंबर 2024 किया गया। मगर बैंक द्वारा अब डेडलाइन खत्म होने से पहले ही इस स्कीम को अगले साल 31 मार्च तक जारी रखने का फैसला लिया गया है।

Radhika Beauty 01
Sniffers05
Sniffers05
Bhushan Jewellers 04

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sanjauli Mosque Case: संजौली मस्जिद विवाद को लेकर बड़ा फैसला! ऊपरी तीन मंजिलों को गिराने के आदेश

Sanjauli Mosque Case: संजौली मस्जिद विवाद को लेकर बड़ा फैसला! ऊपरी तीन मंजिलों को गिराने के आदेश

CM Sukhu: प्रदेश सरकार ने 8,883 पात्र श्रमिकों को 32.32 करोड़ रुपये किए वितरित

CM Sukhu: प्रदेश सरकार ने 8,883 पात्र श्रमिकों को 32.32 करोड़ रुपये किए वितरित