Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: शादी के एक दिन पहले 24 वर्षीय युवती को जिंदा जलाया! घर के पास मिला शव

TROWS

हिमाचल प्रदेश के ऊना से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवती को जिंदा जला दिया गया। हैरानी तो इस बात की है कि युवती की शादी के एक दिन पहले ही इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।

Holi 2026 -2

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: शादी के एक दिन पहले 24 वर्षीय युवती को जिंदा जलाया! घर के पास मिला शव

बंगाणा उपमंडल के गांव बैरियां निवासी 24 वर्षीय अंशिका ठाकुर की भिंडला गांव के एक युवक से शादी होनी थी। मगर शादी के एक दिन पहले ही यानी मंगलवार को युवती का अधजला शव घर से करीब 500 मीटर दूर मिला।

Indian Public School

जोल पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बैरियां में बैरियां-रामनगर सड़क के पास मंगलवार दोपहर को एक फॉरेस्ट गार्ड ने अधजला शव देखा। इसके बाद मामले की जानकारी जोल पुलिस चौकी को दी।

Doon valley school

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की गई तो युवती के चेहरे और गले पर गहरे कट के निशान थे।

इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिन्होंने घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। अंशिका की हत्या किसने की है इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, जोल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि युवती का अधजला शव मिला है और शरीर पर चोट के निशान भी है, जिससे हत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गहन जांच कर रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल के चार जिलों में आज बारिश! कल से साफ़ हो जाएगा मौसम

Himachal Weather: हिमाचल के चार जिलों में आज बारिश! कल से साफ़ हो जाएगा मौसम

HP News: ऑनलाइन पर्ची सिस्टम के बाद अब एक्स-रे डिजिटलीकरण की सुविधा शुरू! मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी रिपोर्ट

HP News: ऑनलाइन पर्ची सिस्टम के बाद अब एक्स-रे डिजिटलीकरण की सुविधा शुरू! मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी रिपोर्ट