Asha Hospital
Holi 2026
in

Shillai : हर्षवर्धन के गढ़ में गरजे बलदेव तोमर, बोले 60 साल तक राज, लेकिन अपने गांव तक सड़क नही बनवा पाए

Shillai : हर्षवर्धन के गढ़ में गरजे बलदेव तोमर, बोले 60 साल तक राज, लेकिन अपने गांव तक सड़क नही बनवा पाए

Shillai : हर्षवर्धन के गढ़ में गरजे बलदेव तोमर, बोले 60 साल तक राज, लेकिन अपने गांव तक सड़क नही बनवा पाए

TROWS

मस्तभोज में पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत, उपस्वास्थ्य केंद्र का किया शुभारंभ

Holi 2026 -2

Indian Public School

Shillai : शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जाखन में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने सप्ताह में दो दिन के लिए नायब तहसीलदार बैठने का शुभारंभ व मुद्रिका बस को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

Doon valley school

इसके साथ च्योग गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का लोकार्पण किया गया। मस्तभोज क्षेत्र शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान का गृह क्षेत्र है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Shillai: सोमवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मस्तभोज क्षेत्र का दौरा किया। मस्तभौज के जाखना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बलदेव तोमर ने विधायक हर्षवर्धन चौहान के कांडो च्योग पंचायत के च्योग गांव में बने उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का लोकार्पण किया।

इसके बाद बलदेव तोमर ने जाखना में सप्ताह में दो दिन के लिए नायब तहसीलदार बैठने के लिए कार्यालय का शुभारंभ किया साथ ही मस्तभोज क्षेत्र के लिए मुद्रिका बस को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

जाखना में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि मस्तभोज क्षेत्र से एक ही परिवार का 60 साल तक शिलाई विधानसभा क्षेत्र में राज किया है लेकिन उसके बावजूद भी उस परिवार ने शिलाई क्षेत्र का तो कहा पर अपने गृह क्षेत्र मस्तभोज का भी विकास नही किया हैं।

इस क्षेत्र में आज जो मूलभूत सुविधाएं हैं उसमें अधिकतर भाजपा सरकार ने करवाई हैं। ऐसा नही हैं कि इन 60 साल के लम्बे कार्यकाल में इनको सता के साथ मौका नही मिला।

वर्तमान विधायक हर्षवर्धन चौहान के स्वर्गीय पिता गुमान सिंह ठाकुर 35 साल विधायक रहे और उस दौरान वह कृषि व परिवहन जैसे अहम विभाग के मंत्री भी रहे। लेकिन उन्होंने कुछ भी नही किया।

उसके बाद उनके पुत्र विधायक हर्षवर्धन चौहान भी 25 साल से विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे है लेकिन वे अपने गांव को भी सड़क से नही जोड़ा पाए यहां तक कि महिला मंडल भवन तक भी नही बना पाए।

उन्होंने कहा कि महिला मंडल भवन भी जब मुझे 2012 में विधायक बनने का मौका मिला तो मैंने विधायक निधि के यह कार्य करवाए हैं। शिलाई की जनता को सही मायने में विधायक निधि का पता 2012 के बाद चला हैं।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार कोई गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री सरकार रिपीट करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से शिलाई विधानसभा क्षेत्र का भी चहुमुखी विकास हुवा हैं। जिसके आधार पर इस बार शिलाई विधानसभा क्षेत्र से कमल खिलना तय है।

इस अवसर पर एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष मायाराम चौहान नम्बरदार जी, मण्डल महामंत्री कमलेश पुंडीर, शिलाई बीडीसी उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, पांवटा साहिब बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्ण ठाकुर, रजनीश चौहान, सतीश चौहान, भाजयुमो जिला महामंत्री सतीश कपूर, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, दलीप नेगी, शूरवीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by newsghat

Paonta Sahib: कन्या विद्यालय में रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों ने चलाया जागरुकता अभियान

Paonta Sahib: कन्या विद्यालय में रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों ने चलाया जागरुकता अभियान

Shillai : 26 अगस्त को श्री रेणुका जी और शिलाई में सीएम जयराम ठाकुर भरेंगे हुंकार

Shillai : 26 अगस्त को श्री रेणुका जी और शिलाई में सीएम जयराम ठाकुर भरेंगे हुंकार